
इजरायल और ईरान के बीच छिड़ा युद्ध
New Delhi: इज़राइल और अमेरिका (USA) द्वारा ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले शुरू किये जाने के बाद पूरे विश्व में उथल-पुथल मची हुई है। इस युद्ध के कारण जहां मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुँच गया है वहीं इसको विश्व युद्ध की आहट भी माना जा रहा है। अंतराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक ईरान ने 8 देशों पर आक्रमण कर दिया है। अमेरिका के बाद अन्य कई देश भी इस युद्ध में कूद गये हैं और रूस का पक्ष भी सामने आ गया है।
इजरायल-ईरान के बीच युद्ध का क्षेत्र लगातार बढ़ता जा रहा है और पूरे विश्व पर इसका सीधा प्रभाव नजर आ रहा है। दुबई में भी धमाकों की आवाज सुनी जा रही है। शनिवार शाम को दुबई एयरपोर्ट से सभी उड़ानों का संचालन रद्द कर दिया गया है। दुबई से कई देशों के लिये सीधी उड़ान संचालित होती है लेकिन अब उड़ान रद्द होने से दुनिया भर के लोग जहां-तहां फंस सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक ईरान का दावा है कि उसके हमले से कतर में अमेरिकी बेस को भारी नुकसान पहुंचा है। ईरान का कहना है कि उसने अमेरिका की लॉंग रेंज रडार को ध्वस्त कर दिया है। सीरिया से भी भी मौत की खबरें है। बहरीन में लगातार युद्ध का सायरन बज रहा है।
इज़राइल ने तेहरान सहित कई इलाकों में मिसाइल और हवाई हमले किए हैं, जिन्हें उसने “आतंकवादी खतरे” और ईरान के नाभिकीय एवं बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को रोकने के रूप में बताया है।
महराजगंज में पॉक्सो एक्ट का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, SOG समेत कई टीमें तलाश में जुटीं
अमेरिका भी इन हमलों का जवाब दे रहा है। उसने इसे “major combat operations” करार दिया है। अमेरिका द्वारा ईरान ने इन हमलों के जवाब में बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन हमले किये जाने की खबरें हैं, जिससे इज़राइल में रेड अलर्ट और एयरस्पेस बंद जैसी चेतावनियाँ आईं
Location : New Delhi
Published : 28 February 2026, 6:29 PM IST
Topics : Breaking News Iran Israel war New Delhi