हिंदी
ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामनेई को गुप्त रूप से रुस ले जाया गया है।
ट्रंप का बड़ा दावा
New Delhi: ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामनेई को गुप्त रूप से रुस ले जाया गया है।
कुवैत के अखबार Al‑Jarida की रिपोर्ट के मुताबिक, मुज्तबा खामनेई की बिगड़ती सेहत और बढ़ते सुरक्षा खतरों को देखते हुए उन्हें रूसी सैन्य विमान के जरिए Moscow शिफ्ट किया गया। बताया जा रहा है कि यह कदम पूरी तरह गोपनीय तरीके से उठाया गया।
कहा ये भी जा रहा है कि सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामनेई घायल होने के कारण मोस्को में उनकी सर्जरी की जा रही हैं।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मौजूदा हालात और क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव को देखते हुए उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। हालांकि, इस दावे की अभी तक न तो ईरान और न ही रुस की ओर से आधिकारिक पुष्टि की गई है।
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है, ईरान युद्धविरान के लिए तैयार है लेकिन इसकी शर्ते इतनी कमजोर है कि हम सीजफायर के लिए तैयार नहीं हैं।