ईरान के सनंदज में धमाकों से दहशत, सुरक्षा ठिकाने बने निशाना; ट्रंप ने दी ये चेतावनी

ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के छठे दिन पश्चिमी ईरान के कुर्दिस्तान प्रांत की राजधानी सनंदज में कई जोरदार धमाके हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलों का निशाना IRGC और सुरक्षा ठिकाने रहे।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 5 March 2026, 12:08 PM IST

Tehran: ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी संघर्ष अब और गंभीर होता जा रहा है। जंग के छठे दिन पश्चिमी ईरान में हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। इस बीच कुर्दिस्तान प्रांत की राजधानी सनंदज में कई जोरदार धमाकों की खबर सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

सनंदज में कई धमाकों की रिपोर्ट

स्थानीय सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सनंदज शहर के अलग-अलग इलाकों में एक के बाद एक कई धमाके सुने गए। लोगों ने बताया कि धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के घरों की खिड़कियां तक टूट गईं। घटनास्थलों के पास आसमान में काला धुआं और आग की लपटें भी देखी गईं।

मिडिल ईस्ट युद्ध का असर भारत तक, एयरस्पेस बंद होने से भारत में 180 फ्लाइट कैंसिल, एडवाइजरी जारी

IRGC ठिकानों को निशाना बनाने का दावा

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये हमले अमेरिका और इजरायल की तरफ से किए गए हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि हमलों का मुख्य निशाना ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के सैन्य और सुरक्षा ठिकाने थे। इनमें IRGC कमांड सेंटर्स, लॉ एनफोर्समेंट कमांड (LEC) का मुख्यालय और बेसिज बल के कुछ बेस शामिल बताए जा रहे हैं।

छठे दिन भी जंग जारी (Img- Internet)

ब्रॉडकास्ट सेंटर के पास भी हुआ धमाका

स्थानीय लोगों के मुताबिक एक जोरदार धमाका ईरान के सरकारी प्रसारण संस्थान के क्षेत्रीय केंद्र यानी IRIB के पास भी हुआ। इस विस्फोट के कारण आसपास के घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि अभी तक किसी बड़े जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मिसाइल हमलों के बीच दुबई में अटकीं मलाइका अरोड़ा की मां, बोलीं- हालात देखकर लग रहा है कि…

ट्रंप का बयान: लंबी चल सकती है जंग

इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यह जंग जल्द खत्म होती नजर नहीं आ रही। उनके मुताबिक संघर्ष अगले 4 से 5 हफ्तों तक जारी रह सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ सकता है।

Location : 
  • Tehran

Published : 
  • 5 March 2026, 12:08 PM IST