
सैमसन की तूफानी पारी
New Delhi: भारत एशिया कप में लगातार तीसरी जीत के लिए तैयार है, भारत और ओमान के बीच शुक्रवार को एशिया कप 2025 का आखिरी लीग मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 189 रनों का लक्ष्य दिया।
भारतीय टीम एशिया कप 2025 में शुक्रवार को अपना आखिरी लीग मुकाबला शेख जायद स्टेडियम में ओमान से खेल रही है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को दूसरे ओवर में शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा। गिल ने 8 गेंद में 5 रन बनाए। अभिषेक 15 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पांड्या रन आउट हुए। अक्षर पटेल ने 12 गेंद में 26 रन बनाए। शिवम दुबे 8 गेंद में पांच रन ही बना सके। संजू सैमसन ने 45 गेंद में 56 रन बनाए।
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव
ओमान प्लेइंग इलेवन: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, मोहम्मद नदीम, आर्यन बिष्ट, जिक्रिया इस्लाम, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, जितेन रामानंदी
Location : New Delhi
Published : 19 September 2025, 9:48 PM IST
Topics : Asia Cup Cricket News India Oman