
भारत ने जीता एशिया कप खिताब
New Delhi: एशिया कप हॉकी के फाइनल में भारत ने कोरिया के खिलाफ जोरदार खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। चीन को 7-0 से रौंद कर यहां पहुंची टीम ने कोरिया के खिलाफ 4-1 की बड़ी जीत हासिल की। टूर्नामेंट ने एक भी मैच नहीं गंवाया. यह चौथी बार है जब भारत ने एशिया कप का खिताब जीता है।
भारत से फाइनल मैच के पहले ही मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल दाग दिया था। दूसरे क्वार्टर में फिर दिलप्रीत सिंह ने गोल दागा और भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। तीसरे क्वार्टर में दिलप्रीत ने एक और गोल किया। चौथे क्वार्टर में अमित रोहिदास ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा और भारत को 4-0 से आगे कर दिया। साउथ कोरिया से सोन डायन ने इकलौता गोल किया।
साल 2003, 2007 और 2017 में चैंपियन बना था। फाइनल में 5 बार के चैंपियन कोरिया को एकतरफा मुकाबले में भारत ने धो डाला। फाइनल जीतकर भारत 2026 एफआईएच वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने में कामयाब हुआ है।
एशिया कप फाइनल में भारत ने एकतरफा मुकाबले में कोरिया की टीम को 4-1 से हराया। दिलप्रीत ने टीम के लिए दो गोल मारे। इस मुकाबले के चारों क्वार्टर में भारत की तरफ से गोल मारे गए। कोरिया की टीम आखिरी क्वार्टर में सिर्फ 1 ही गोल कर पाई।
टीम इंडिया ने 5 बार की चैंपियन साउथ कोरिया को फाइनल हराकर चौथी बार टाइटल जीता। भारत ने 2017 में मलेशिया को फाइनल हराकर आखिरी बार एशिया कप जीता था। कोरिया दूसरी बार ही रनर-अप रही। टीम को 2007 में भी भारत ने ही फाइनल हराया था।
Location : New Delhi
Published : 7 September 2025, 10:24 PM IST