
भारत और साउथ कोरिया के बीच हॉकी मैच
New Delhi: एशिया कप में आज भारत का सामना सुपर 4 में साउथ कोरिया से हुआ। दोनों टीमों के बीच टक्कर का मुकाबला हुआ। मैच 2-2 से ड्रॉ रहा। भारत के लिए हार्दिक सिंह और मनदीप सिंह ने गोल किया। वहीं साउथ कोरिया के लिए दोनों गोल यांग जिहुन ने किए।
भारत और साउथ कोरिया के बीच काफी ज्यादा रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर हुई। सुपर 4 का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ हो गया। भारतीय टीम ने हालांकि पहले गोल दागा था। इसके बाद पहले क्वार्टर में साउथ कोरिया ने 2 गोल दागकर बढ़त बना ली। इसके बाद चौथे क्वार्टर में फिर भारत ने वापसी की। भारत के लिए हार्दिक सिंह और मनदीप सिंह ने किए। वहीं साउथ कोरिया के लिए दोनों गोल यांग जिहुन ने किए।
मुकाबला शुरू होने के कुछ ही देर बाद हार्दिक सिंह ने पहला गोल किया और भारतीय टीम को बढ़त दिला दी थी। हालांकि जुगराज सिंह की गलती से कोरिया को एक पेनाल्टी स्ट्रोक मिल गया, जिसे टीम ने गोल में तब्दील कर दिया और बराबरी भी हासिल कर ली। इसके बाद कोरिया को एक पेनाल्टी कार्नर मिला, इसके बाद स्कोर कोरिया के पक्ष में 2-1 हो गया। आखिरी वक्त में मनदीप सिंह ने एक गोल भारत की ओर से करके गोल किया और मुकाबला बराबरी पर पहुंच गया। कुछ देर के लिए तो लगा कि जैसे भारत इस मैच को जीत जाएगा, लेकिन कोरिया ने भी अच्छा खेल दिखाया और कोई भी गोल नहीं होने दिया।
पहले क्वार्टर में साउथ कोरिया ने फटाफट दो गोल दागकर भारत पर बढ़त बनाई थी। उसके बाद दूसरे और तीसरे क्वार्टर में भारत गोल करने के लिए संघर्ष करता रहा। लेकिन, गोल नहीं कर पाया। हालांकि, चौथे क्वार्टर में आखिरकार भारत ने वापसी की और मनदीप सिंह के गोल से 2-2 की बराबरी की।
Location : New Delhi
Published : 4 September 2025, 1:27 AM IST
Topics : Asia Cup Hockey Match India South Korea