Iran Israel War: ईरान की दो टूक, सुलह नहीं हुई तो लंबी जंग

ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के बीच तेहरान से बहुत बड़ा बयान आया है. ईरानी सेना के प्रवक्ता ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि वे किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं. ईरान की न्यूज एजेंसी ISNA के मुताबिक, सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि बातचीत का कोई ठोस और निर्णायक नतीजा निकलेगा

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 9 April 2026, 4:36 PM IST

New Delhi: अमेरिका और ईरान के बीच हुए दो हफ्ते के सीजफायर के चंद घंटों बाद ही खाड़ी में संकट गहरा गया है। ईरान ने रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को तेल टैंकरों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है। ईरानी मीडिया के मुताबिक, लेबनान पर इजरायल के बड़े हमलों के जवाब में यह कदम उठाया गया है।

ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के बीच तेहरान से बहुत बड़ा बयान आया है। ईरानी सेना के प्रवक्ता ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि वे किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं। ईरान की न्यूज एजेंसी ISNA के मुताबिक, सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि बातचीत का कोई ठोस और निर्णायक नतीजा निकलेगा।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सऊदी विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान के साथ फोन पर पहली बार बातचीत की, जिसमें हाल के क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की गई।

इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज़ एजेंसी (ISNA) के मुताबिक, दोनों पक्षों ने तनाव को और बढ़ने से रोकने, तनाव कम करने और इलाके में सुरक्षा व स्थिरता बहाल करने के तरीकों पर चर्चा कीइजरायली मंत्री गिदोन सार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए ईरान और स्पेन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि ईरान का 'आतंकी शासन' एक बार फिर अपने ही नागरिकों और प्रदर्शनकारियों को फांसी पर लटका रहा है। गिदोन सार ने स्पेन की भी कड़ी आलोचना की उन्होंने कहा कि एक तरफ ईरान में जुल्म हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ स्पेन तेहरान में अपना दूतावास दोबारा खोल रहा है।

इजरायली सेना (IDF) ने दावा किया है कि उन्होंने एक सैन्य कार्रवाई के दौरान हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम के सेक्रेटरी को मार गिराया है। हालांकि हिजबुल्लाह की तरफ से अभी तक इस पर कोई बयान नहीं आया है और न ही मौत की पुष्टि की गई है। अगर यह दावा सही निकलता है, तो यह हिजबुल्लाह के लिए बड़ा झटका होगा।

Location :  New Delhi

Published :  9 April 2026, 4:36 PM IST