VIDEO: Iran में सबसे बड़े शोक के बीच खतरे का साया, Ali Khamenei के अंतिम संस्कार में क्यों नहीं दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर?

सोशल मीडिया और कुछ माध्यमों पर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन और अंतिम संस्कार की खबरें प्रसारित हो रही हैं। हालांकि, अब तक ईरानी सरकार या किसी आधिकारिक स्रोत ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 3 July 2026, 7:31 PM IST
google-preferred

New Delhi: अमेरिका और इजरायल के साथ हालिया युद्ध के बाद ईरान अब अपने पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गया है। देश में शोक का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है।4 जुलाई से शुरू होंगी रस्मेंखामेनेई के अंतिम संस्कार की आधिकारिक रस्में कल, 4 जुलाई से शुरू हो जाएंगी। इसके बाद आगामी 9 जुलाई को ईरान के पवित्र शहर मशहद में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक (दफनाया) किया जाएगा। इस दौरान देश-विदेश से कई नेताओं के जुटने की उम्मीद है।नए सर्वोच्च नेता नहीं होंगे शामिलइस बीच भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अयातुल्लाह हकीम इलाही ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई इस अंतिम संस्कार में सार्वजनिक रूप से शामिल नहीं होंगे।सुरक्षा को लेकर बड़ा खतराहकीम इलाही के अनुसार, हालिया सैन्य तनाव को देखते हुए नए सर्वोच्च नेता की सुरक्षा सर्वोपरि है। दुश्मनों के हमले के खतरे के कारण सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें जनता के बीच जाने से मना किया है।

Location :  New Delhi

Published :  3 July 2026, 7:31 PM IST

Advertisement