ईरान पर बढ़ते हमलों के बीच अमेरिका ने किया ये बड़ा दावा; टॉरपीडो से युद्धपोत को बनाया निशाना

ईरान पर इज़राइल के बरपाए जा रहे कहर के बीच अब अमेरिका का तांडव ईरान को निस्तनोबूद करने में लगा हैं। लगातार हो रहे हमलों के बीच युद्ध से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही हैं।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 5 March 2026, 12:15 PM IST

New Delhi: ईरान पर इज़राइल के बरपाए जा रहे कहर के बीच अब अमेरिका का तांडव ईरान को निस्तनोबूद करने में लगा हैं। लगातार हो रहे हमलों के बीच युद्ध से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही हैं।

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा किया है कि हिंद महासागर में ईरान के एक युद्धपोत को अमेरिकी सेना ने टॉरपीडो से हमला करके डुबो दिया है। हालांकि, अभी तक उस ईरानी जहाज़ का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।

अमेरिकी रक्षा मंत्री के मुताबिक, यह कार्रवाई समुद्र में मौजूद अमेरिकी पनडुब्बी के जरिए की गई। आमतौर पर समुद्री युद्ध में दुश्मन के जहाज़ों को निशाना बनाने के लिए पनडुब्बियों से टॉरपीडो दागे जाते हैं, जो पानी के भीतर से लक्ष्य को भेदते हैं और बड़े जहाज़ों को भी भारी नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखते हैं।

इज़राइल और ईरान के बीच पहले से ही तनाव चरम पर है। ऐसे में अमेरिका की इस कथित सैन्य कार्रवाई ने हालात को और गंभीर बना दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह दावा सही साबित होता है तो क्षेत्रीय संघर्ष और व्यापक हो सकता है।

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा, "हिंद महासागर में अमेरिका ने एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया, जिसे लगा कि वह अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में सुरक्षित है।"

हालांकि, ईरान की ओर से इस दावे पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस घटना की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 5 March 2026, 12:15 PM IST