Vijay-Rashmika Wedding: उदयपुर में हल्दी की रस्म पूरी, जानें कहां लेंगे सात फेरे VIROSH

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी उदयपुर में दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से हो रही है। हल्दी की रस्म पूरी, 200 मेहमान शामिल। हैदराबाद में 3-4 मार्च को रिसेप्शन। जानिए पूरी डिटेल।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 26 February 2026, 11:10 AM IST

Mumbai: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार Vijay Deverakonda और अभिनेत्री Rashmika Mandanna की शादी की चर्चाएं इन दिनों सुर्खियों में हैं। उदयपुर में चल रहे भव्य समारोह में बुधवार को हल्दी की रस्म पूरी हुई। गुरुवार को दोनों दक्षिण भारतीय परंपराओं के अनुसार विवाह बंधन में बंधेंगे। शादी समारोह उदयपुर के आलीशान होटल ‘मेंमेटोस एकाया’ में आयोजित किया जा रहा है। पिछले दो दिनों से प्री-वेडिंग फंक्शन जारी हैं, जिनमें करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हो रहे हैं।

सीमित मेहमान, खास इंतजाम

सूत्रों के मुताबिक शादी में करीब 200 मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया है। समारोह को निजी और सादगीपूर्ण रखने पर खास ध्यान दिया गया है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चुनिंदा निर्माता-निर्देशक और कपल के करीबी दोस्त इस खास मौके पर मौजूद रहेंगे। शादी की सजावट में पारंपरिक दक्षिण भारतीय तत्वों को प्रमुखता दी गई है। फूलों की सजावट, मंदिर शैली की थीम और पारंपरिक संगीत ने माहौल को और भी खास बना दिया है।

संदीप रेड्डी वांगा पहुंचे समारोह में

फिल्म निर्देशक Sandeep Reddy Vanga भी शादी समारोह में शामिल होने उदयपुर पहुंचे हैं। वांगा की फिल्म Arjun Reddy में विजय देवरकोंडा ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसने उन्हें पैन-इंडिया पहचान दिलाई। वहीं रश्मिका मंदाना ने वांगा की फिल्म Animal में लीड रोल निभाया था। ऐसे में निर्देशक का इस शादी में शामिल होना खास माना जा रहा है।

हल्दी से शुरू हुआ जश्न

बुधवार को हुई हल्दी की रस्म में परिवार और करीबी दोस्तों ने पारंपरिक अंदाज में हिस्सा लिया। समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस इस जोड़ी को बधाइयां दे रहे हैं और उनकी नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

हैदराबाद में होगा रिसेप्शन

शादी के बाद 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में भव्य रिसेप्शन रखा जाएगा। उम्मीद है कि इसमें फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। विजय और रश्मिका की जोड़ी को फैंस लंबे समय से पसंद करते रहे हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने उन्हें लोकप्रिय बनाया और अब ऑफ-स्क्रीन यह रिश्ता एक नए मुकाम पर पहुंच गया है।

फैंस में उत्साह

सोशल मीडिया पर #VijayRashmikaWedding ट्रेंड कर रहा है। फैंस इसे साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक बता रहे हैं।

Location : 
  • Mumbai

Published : 
  • 26 February 2026, 11:10 AM IST