Tom Holland-Zendaya Wedding: टॉम हॉलैंड और जेंडाया ने गुपचुप रचाई शादी, इंटरव्यू में खुद कबूला

हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड और जेंडाया ने गुपचुप शादी रचा ली है! टॉम ने खुद खुलासा किया कि कैसे उनकी AI से बनी फेक शादी की तस्वीरों ने उनकी असली शादी का राज खोल दिया। जानें स्पाइडर-मैन कपल की शादी की पूरी इनसाइड स्टोरी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 17 June 2026, 12:02 PM IST

Lake Como: हॉलीवुड के सबसे चहेते और मशहूर कपल जेंडाया (Zendaya) और टॉम हॉलैंड (Tom Holland) को लेकर एक ऐसी सनसनीखेज खबर आई है, जिसने पूरी दुनिया के फैंस को चौंका दिया है। महीनों से सोशल मीडिया पर चल रहे शादी के कयासों और अटकलों पर अब खुद 'स्पाइडर-मैन' यानी टॉम हॉलैंड ने मुहर लगा दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स में अलग-अलग दावे किए जा रहे थे, लेकिन अब खुद अभिनेता ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वे जेंडाया के साथ गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस सीक्रेट शादी में दोनों के परिवार के बेहद करीबी सदस्य और चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए थे।

नकली तस्वीरों ने खोल दिया असली शादी का राज!

इस शादी का राज खुलने की कहानी भी बेहद दिलचस्प है। दरअसल, मार्च 2026 में सोशल मीडिया पर टॉम और जेंडाया की शादी की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें वायरल हुई थीं। इन AI-जनरेटेड (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) नकली तस्वीरों में दोनों को इटली के लेक कोमो में शादी करते हुए दिखाया गया था। एक इंटरव्यू के दौरान जब टॉम से इन फेक तस्वीरों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जो जवाब दिया, उसी से असली शादी का राज खुल गया।

Sanchita Ugale: ‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले की 30 की उम्र में कैसे हुआ निधन? सोशल मीडिया पोस्ट चर्चाओं में

जब टॉम हॉलैंड की दादी भी खा गईं धोखा

टॉम हॉलैंड ने बताया कि इन नकली तस्वीरों को देखकर उनकी खुद की दादी भी धोखा खा गईं और उन्हें लगा कि यह उनकी असली शादी है। दादी इस बात से इतनी नाराज हो गईं कि उन्होंने टॉम से शिकायत कर दी कि उन्हें अपनी ही शादी में क्यों नहीं बुलाया गया।

जब इंटरव्यू में टॉम से पूछा गया कि क्या उन तस्वीरों की वजह से किसी और रिश्तेदार को भी समझाना पड़ा था? तो हॉलैंड ने जवाब दिया, "नहीं, मुझे किसी और रिश्तेदार को कुछ नहीं समझाना पड़ा, क्योंकि वे सभी वहां हमारी असली शादी में मौजूद थे!" टॉम के इसी हाजिरजवाबी वाले जवाब ने कंफर्म कर दिया कि यह स्टार कपल सात फेरे (शादी) ले चुका है।

"बस इतना ही पता चलेगा..." कहकर टॉम ने साधी चुप्पी

शादी की बात कबूल करने के बावजूद टॉम ने इस बारे में ज्यादा डिटेल्स देने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने शरारती अंदाज में मुस्कुराते हुए कहा, "इस बारे में आपको बस इतना ही पता चलेगा।" वैसे दोनों की सीक्रेट शादी की अफवाहें मार्च में तब और तेज हो गई थीं, जब जेंडाया के लंबे समय से स्टाइलिस्ट रहे लॉ रोच ने एक रेड कार्पेट इवेंट पर मजाक में कहा था, "शादी तो हो चुकी है, आप लोग उसे मिस कर गए।" अब टॉम के बयान ने इस पर पक्की मुहर लगा दी है।

‘गदर’ के 25 साल पूरे: सिल्वर जुबली पर फिर दिखी ‘तारा-सकीना’ की जादुई केमिस्ट्री, सब पर भारी पड़ा अमीषा का देसी लुक

'स्पाइडर-मैन' के सेट से शुरू हुई थी लव स्टोरी

टॉम हॉलैंड ने जेंडाया के साथ अपने मजबूत रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि वे दोनों एक-दूसरे के सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम हैं। उन्होंने जेंडाया को अपनी जिंदगी का सबसे खास इंसान और बेस्ट फ्रेंड बताया। इन दोनों की डेटिंग की अफवाहें सबसे पहले साल 2016 में फिल्म 'स्पाइडर-मैन: होमकमिंग' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थीं।

रील लाइफ से शुरू हुआ यह प्यार अब रियल लाइफ में शादी के मुकाम तक पहुँच चुका है। बता दें कि यह कपल हाल ही में अपनी नई फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के प्रमोशन के लिए स्पेन की राजधानी मैड्रिड पहुंचा था।

Location :  Lake Como

Published :  17 June 2026, 12:01 PM IST