
मल्लिका का हाथ देखकर तेज प्रताप ने दी सलाह (IMG: Bhojpuri Bawal)
Mumbai: इन दिनों भोजपुरी सिनेमा से जुड़े रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ को लेकर खूब चर्चा हो रही है। शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे अपनी जिंदगी, रिश्तों और करियर से जुड़े किस्से साझा कर रहे हैं। अब शो के आगामी एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत की एंट्री ने भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। खास बात यह रही कि इस दौरान उनकी मुलाकात तेज प्रताप यादव से हुई और दोनों के बीच हुई बातचीत का अंदाज काफी अलग नजर आया। शो के प्रोमो में तेज प्रताप यादव मल्लिका शेरावत का हाथ देखते हुए दिखाई दे रहे हैं।
प्रोमो में तेज प्रताप और मल्लिका शेरावत के बीच बातचीत काफी हल्के-फुल्के अंदाज में होती दिखाई देती है। तेज प्रताप मल्लिका का हाथ देखकर उनके बारे में अपनी बात रखते हैं और उनके जीवन में लोगों की वजह से आने वाली परेशानियों की ओर इशारा करते हैं। इसके बाद वह उन्हें एक रत्न पहनने की सलाह देते हैं। तेज प्रताप के मुताबिक, इस रत्न से उनका तेज और बढ़ेगा। इस पर मल्लिका ने जिस अंदाज में जवाब दिया, उसने बातचीत को और मजेदार बना दिया।
सीसीटीवी फुटेज से खुला राज: तेज प्रताप के करीबी विकास पर आकाश यादव ने लगाया हमले की आशंका का आरोप
तेज प्रताप और मल्लिका शेरावत की इस मुलाकात का प्रोमो सामने आने के बाद फैंस का ध्यान भी इस बातचीत पर गया है। दोनों के बीच हुई नोंकझोंक और मजेदार संवाद को लेकर लोग कमेंट सेक्शन में हंसी वाले इमोजी शेयर कर रहे हैं। कुछ फैंस को तेज प्रताप का मल्लिका का हाथ देखना और फिर उन्हें रत्न पहनने की सलाह देना काफी दिलचस्प लगा। वहीं मल्लिका का जवाब भी लोगों को पसंद आ रहा है।
‘भोजपुरी बवाल’ सिर्फ मनोरंजन और परफॉर्मेंस तक सीमित नहीं है। शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित कलाकार अपनी निजी जिंदगी और करियर से जुड़े कई ऐसे किस्से भी साझा कर रहे हैं, जिनकी चर्चा शो के बाहर भी हो रही है। शो में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे जैसे भोजपुरी सिनेमा के बड़े नाम नजर आ रहे हैं। इन कलाकारों की मौजूदगी के कारण शो पहले से ही चर्चा में बना हुआ है।
शो में पवन सिंह ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि पहली पत्नी के निधन के बाद उनकी जिंदगी प्यार के मामले में काफी बदल गई। उनकी इस बात ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा था। पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारों में गिने जाते हैं और उनकी निजी जिंदगी हमेशा से ही चर्चा का विषय रही है। ऐसे में शो के दौरान उनके निजी अनुभव साझा करने के बाद दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी बातचीत हुई।
‘भोजपुरी बवाल’ में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ से जुड़े रिश्ते पर भी बातचीत हुई। दोनों भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में शामिल रहे हैं और फिल्मों में साथ काम करने के कारण उनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। शो में आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के साथ अपने रिश्ते को लेकर अपनी बात रखी। इसके बाद यह मुद्दा सोशल मीडिया पर भी चर्चा में आया। वहीं काजल राघवानी ने भी भोजपुरी कलाकारों को लेकर कुछ आरोप लगाए थे।
Location : Mumbai
Published : 23 August 2026, 6:34 PM IST