हिंदी
शाहरुख खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर फैंस को खास तोहफा दिया है। एक्टर ने अपनी नई फिल्म ‘किंग’ का फर्स्ट लुक वीडियो रिलीज किया है। वीडियो में शाहरुख का एक्शन अवतार फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
शाहरुख खान ने 60वें जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा गिफ्ट
Mumbai: बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके फैंस ने देर रात से ही मन्नत के बाहर जश्न मनाना शुरू कर दिया था। कोई फूल लेकर आया तो कोई शाहरुख की फोटो के साथ पोस्टर थामे हुए नजर आया। आधी रात को जब शाहरुख अपने बंगले की बालकनी में आए, तो उन्होंने फैंस का अभिवादन करते हुए हाथ हिलाया और मुस्कुराकर सभी का दिल जीत लिया।
लेकिन असली सरप्राइज तो तब मिला जब किंग खान ने अपने फैंस के लिए जन्मदिन पर एक बड़ा तोहफा पेश किया। शाहरुख ने अपनी नई फिल्म ‘किंग’ का फर्स्ट लुक वीडियो रिलीज किया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।
शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘किंग’ का एक धांसू वीडियो शेयर किया। वीडियो में एक्टर का एक्शन अवतार देखने लायक है। इसमें शाहरुख को ताबड़तोड़ एक्शन करते और एक दमदार किरदार में देखा जा सकता है।
वीडियो के साथ शाहरुख ने लिखा, “सौ देश में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम – #KING. यह शो का टाइम है! सिनेमाज़ 2026 में...” वीडियो रिलीज होते ही फैंस ने इसे ब्लॉकबस्टर करार दिया। कुछ ही घंटों में वीडियो पर लाखों व्यूज़ और कमेंट्स आ चुके हैं।
फिल्म ‘किंग’ की एक और बड़ी खासियत यह है कि इसमें शाहरुख पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। सुहाना इससे पहले जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं। अब ‘किंग’ में पिता-पुत्री की जोड़ी को साथ देखने का मौका मिलेगा, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्सुकता है।
शाहरुख खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत हेमा मालिनी की फिल्म दिल आशना है से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें 50,000 रुपये की फीस मिली थी। हालांकि उनकी पहली रिलीज़ फिल्म दीवाना थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और शाहरुख रातों-रात स्टार बन गए। इसके बाद बाज़ीगर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, चेन्नई एक्सप्रेस, पठान और जवान जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया।
शाहरुख आखिरी बार फिल्म डंकी में नजर आए थे, जो 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू और विक्की कौशल जैसे कलाकार थे। अब वे ‘किंग’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म के जरिए शाहरुख एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। फैंस के लिए यह जन्मदिन वाकई यादगार रहा एक तरफ किंग खान के 60 साल पूरे हुए, तो दूसरी ओर उनके अगले बड़े प्रोजेक्ट की झलक भी मिल गई।