
समय रैना का मुनव्वर को तंज (Img- Pinterest)
Mumbai: कॉमेडियन समय रैना का विवादित और बेहद लोकप्रिय शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। मेकर्स ने केवल अपने पेड यूट्यूब मेंबर्स के लिए एक खास बोनस एपिसोड स्ट्रीम किया था, लेकिन रिलीज के कुछ ही घंटों भीतर इसके क्लिप्स लीक होकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए हैं।
इस एपिसोड में एक्टर-डांसर राघव जुयाल और डिजिटल क्रिएटर निहारिका एनएम अपनी आने वाली फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। लेकिन हमेशा की तरह समय रैना के तीखे तंज और अनफ़िल्टर्ड कॉमेडी ने पूरी लाइमलाइट बटोर ली।
शो के दौरान समय रैना ने दर्शकों से अपील की कि वे 30 जुलाई को रिलीज हो रही फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' को थिएटर्स में जरूर देखें। हालांकि, तुरंत ही उन्होंने चुटकी लेते हुए कह दिया कि अगर बाहर तेज बारिश हो रही हो तो लोग चिंता न करें, क्योंकि यह फिल्म 1 अगस्त से ही घर बैठे OTT पर देखने को मिल जाएगी। समय के इस बयान पर राघव जुयाल तुरंत घबरा गए और बात काटते हुए बोले कि फिल्म सिर्फ और सिर्फ सिनेमाघरों में आ रही है और OTT पर फिलहाल नहीं आएगी।
जब राघव जुयाल ने अपनी थिएट्रिकल रिलीज रणनीति का बचाव करते हुए कहा कि वे "आमिर खान सर जैसा गेम खेल रहे हैं" (सीधा थिएटर में आओ और वहीं देखो), तो समय रैना ने पलक झपकाते ही मौका लपक लिया। समय ने तुरंत कहा, "आमिर सर जैसा गेम तो मुनव्वर (फारूकी) ने खेला है!"
यह सीधा पंच मुनव्वर और आमिर खान की निजी जिंदगी पर था। समय ने आमिर खान की तीन शादियों की तुलना मुनव्वर फारूकी की दो शादियों से कर दी, जिसके बाद सेट पर मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगे।
India’s Got Latent : इलाबादिया के कमेंट पर समय रैना ने तोड़ी चुप्पी, अपनी गलती को भी किया कबूल
मस्ती का यह दौर यहीं नहीं रुका। जब राघव जुयाल ने बार-बार अपनी फिल्म प्रमोट करने का बचाव करते हुए आलिया भट्ट का उदाहरण दिया, तो समय ने आलिया की फिल्म 'अल्फा' के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कह दिया कि "उससे भी कोई खास फायदा नहीं हुआ"। हालाँकि यह स्पेशल एपिसोड सिर्फ पेड मेंबर्स के लिए था, लेकिन लीक हुए क्लिप्स ने अब नेटिजन्स के बीच इंटरनेट पर बहस और हंसी का माहौल गर्म कर दिया है।
Location : Mumbai
Published : 29 July 2026, 3:30 PM IST