
बॉडीगार्ड की हरकत पर चौंके सलमान खान (सोर्स- एक्स)
Mumbai: सलमान खान की एक झलक पाने और उनसे मिलने के लिए फैंस हमेशा उत्साहित रहते हैं। हाल ही में अभिनेता वीर पहाड़िया की फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे। इसी दौरान एक फैन अचानक सलमान के करीब पहुंच गया और उनका हाथ पकड़ने की कोशिश की। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने जिस तरह उसे पीछे खींचा, उसे देखकर खुद सलमान भी हैरान नजर आए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान स्क्रीनिंग (Screening) के दौरान नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि अनूप सोनी से मिलने के बाद जब सलमान अंदर की ओर जा रहे थे, तभी एक युवक सुरक्षा घेरे के बीच से निकलकर उनके पास पहुंच गया।
युवक ने सलमान का हाथ पकड़ने की कोशिश की। सलमान भी उसकी तरफ मुड़े, लेकिन इससे पहले कि वह फैन अभिनेता के ज्यादा करीब पहुंच पाता, उनके बॉडीगार्ड ने तुरंत उसका हाथ पकड़ा और पीछे की ओर खींच लिया।
फैंस के लिए बड़ा झटका! बंद हो रहा ‘कॉफी विद करण’, सीजन 9 में सलमान खान होंगे पहले मेहमान
वीडियो में बॉडीगार्ड की इस तेज प्रतिक्रिया के बाद सलमान खान कुछ पल के लिए हैरान दिखाई देते हैं। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बॉडीगार्ड की कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
कुछ यूजर्स ने फैन के साथ इस तरह पेश आने पर सवाल उठाए, जबकि कई लोगों ने बॉडीगार्ड का बचाव करते हुए कहा कि अभिनेता की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है।
स्क्रीनिंग के दौरान सलमान खान कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने ब्लू शर्ट के साथ व्हाइट रिप्ड जींस पहनी थी। इस लुक में अभिनेता काफी स्टाइलिश दिखाई दे रहे थे। सलमान की मौजूदगी ने स्क्रीनिंग के दौरान फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो 2026 में उनके कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने की खबरें हैं। इनमें ‘मातृभूमि’, ‘मॉन्स्टर’ और एक सुपरहीरो फिल्म का नाम शामिल है।
Location : Mumbai
Published : 2 October 2026, 5:18 PM IST