
रामायण की रिलीज डेट का बड़ा खुलासा (Img- Pinterest)
Mumbai: बॉलीवुड की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (माता सीता) और यश (रावण) के अभिनय से सजी इस मेगा बजट फिल्म के रिलीज होने का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।
हालांकि, मेकर्स ने अभी तक किसी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबरों और ट्रेड एनालिस्ट्स के दावों के मुताबिक यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर नवंबर में दस्तक दे सकती है। अगर ऐसा होता है, तो सिनेमाघरों में एक अभूतपूर्व महामुकाबला देखने को मिलेगा।
हाल ही में दिल्ली के भारत मंडपम में फिल्म उद्योग से जुड़े दिग्गजों और ट्रेड एनालिस्ट्स के लिए 'रामायण' के ट्रेलर का 3D प्रीव्यू रखा गया था। इसे देखने के बाद सिद्धार्थ आनंद और एटली जैसे बड़े निर्देशकों ने फिल्म की तारीफों के पुल बांध दिए। ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार, फिल्म का कलर पैलेट और विजुअल स्टाइल पूरी तरह से भारतीय संस्कृति को दर्शाता है।
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का निर्देशन करने से क्यों डर रहे हैं नितेश तिवारी? खुद बताई ये बड़ी वजह
इसमें वेस्टर्न प्रभाव बहुत कम रखा गया है। रणबीर कपूर की सादगी, साई पल्लवी की शालीनता और यश का खौफनाक रावण अवतार दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देने वाला है। इसका ट्रेलर 24 जुलाई को आम जनता के लिए भी जारी किया जा सकता है।
वायरल रिव्यू में दावा किया गया है कि फिल्म 8 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। अगर यह तारीख तय होती है, तो ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का सीधा मुकाबला हॉलीवुड की दिग्गज फ्रेंचाइजी 'गॉडजिला: माइनस जीरो' (Godzilla: Minus Zero) से होगा।
ताकाशी यामाजाकी निर्देशित यह हॉलीवुड फिल्म 6 नवंबर को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज हो रही है। दो दिन के अंतराल में रिलीज होने वाली ये दोनों ही फिल्में वीएफएक्स (VFX) और विजुअल्स के मामले में वर्ल्ड-क्लास हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय पौराणिक गाथा और हॉलीवुड के विशालकाय मॉन्स्टर में से कौन बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारता है।
Location : Mumbai
Published : 21 July 2026, 11:58 AM IST