Peddhi OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘पेद्दी’, जानें कब होगी स्ट्रीम

राम चरण और जाह्नवी कपूर की सुपरहिट पैन इंडिया फिल्म 'पेद्दी' सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। जानिए फिल्म की कहानी और इसके डिजिटल प्रीमियर की संभावित तारीख

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 12 June 2026, 2:46 PM IST

Mumbai: 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' इस समय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। फिल्म 'धुरंधर 2' के बाद साल 2026 की सबसे बड़ी पैन इंडिया हिट साबित होने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

एक तरफ जहां यह मूवी घरेलू बाजार में बहुत जल्द 200 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े को छूने वाली है, वहीं दूसरी तरफ दुनिया भर के सिनेमाघरों में भी इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की इस जबरदस्त सफलता से मेकर्स और फैंस बेहद उत्साहित हैं।

इस मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी डिजिटल स्ट्रीमिंग

सिनेमाघरों में दर्शकों को थियेट्रिकल एक्सपीरियंस देने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। 'जीक्यू मैगजीन' की एक होलिया रिपोर्ट के अनुसार, 'पेद्दी' के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स दिग्गज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) ने खरीदे हैं। दिलचस्प बात यह है कि मेकर्स ने फिल्म के ओपनिंग क्रेडिट सीन में ही नेटफ्लिक्स के स्ट्रीमिंग पार्टनर होने का हिंट दे दिया था।

Peddi Worldwide Collection: विदेशों में भी छाई ‘पेद्दी’, राम चरण की फिल्म ने ओपनिंग डे पर तोड़े कई रिकॉर्ड

आमतौर पर कोई भी बड़ी फिल्म थियेटर रिलीज के 8 से 10 हफ्ते बाद ओटीटी पर आती है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म जुलाई के मध्य यानी 16 जुलाई से 30 जुलाई के बीच नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक तारीख का ऐलान होना अभी बाकी है।

एक गुमनाम गांव के लड़के की अनोखी है कहानी

बुची बाबू के कुशल निर्देशन में बनी 'पेद्दी' की कहानी एक बेहद हुनरमंद गांव के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है। वह लड़का अपनी आजीविका चलाने के लिए स्थानीय स्तर पर क्रिकेट खेलता है और कुश्ती (रेसलिंग) करता है। अपने गुमनाम हो चुके होमटाउन को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिलाने के जुनून में वह नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेता है।

इस सफर के दौरान कुछ ईर्ष्यालू लोगों की वजह से उसके सपने बिखरने लगते हैं, लेकिन वह विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानता। यह फिल्म एक खिलाड़ी के संघर्ष और अपने गांव का नाम रोशन करने के जज्बे को खूबसूरती से दर्शाती है।

Netflix की 6 महीने पुरानी थ्रिलर ‘तस्करी’ क्यों बनी हर दर्शक की पहली पसंद, जानिये ऐसा क्या है?

जाह्नवी कपूर के किरदार पर फैंस ने जताई नाराजगी

इस फिल्म में राम चरण के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जिन्होंने 'अचियम्मा' नाम की ग्रामीण लड़की का किरदार निभाया है। हालांकि, जिस तरह से निर्देशक ने फिल्म में जाह्नवी के कैरेक्टर को स्क्रीन पर पेश किया, उससे कई फैंस खुश नहीं नजर आए और उन्होंने अपनी नाराजगी भी व्यक्त की है।

फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो राम चरण और जाह्नवी के अलावा इसमें कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा, बमन ईरानी और रवि किशन जैसे दिग्गज कलाकारों ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से जान फूंकी है।

Location :  Mumbai

Published :  12 June 2026, 2:46 PM IST