यश संग इंटीमेट सीन देकर फंसीं Rukmini Vasanth! Toxic रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर क्यों मचा बवाल?

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'Toxic' बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में है। फिल्म में यश की पत्नी 'मेलिसा' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत एक बेडरूम सीन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं, हालांकि कई फैंस उनके बचाव में भी उतरे हैं।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 27 August 2026, 2:07 PM IST

Mumbai: साउथ सुपरस्टार यश की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म Toxic इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश के साथ रुक्मिणी वसंत अहम भूमिका में हैं। हालांकि, रुक्मिणी (Rukmini Vasanth) अपनी एक्टिंग से ज्यादा फिल्म में एक इंटीमेट सीन को लेकर चर्चा में हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर कुछ लोगों की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

रुक्मिणी ने यश की पत्नी का निभाया किरदार

फिल्म में रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) ने मेलिसा का किरदार निभाया है। वह कहानी के दूसरे हिस्से में नजर आती हैं और यश की पत्नी का रोल करती हैं। दर्शकों को उम्मीद थी कि फिल्म में उनके किरदार की अहम भूमिका होगी। फिल्म में यश और रुक्मिणी के बीच एक बेडरूम सीन भी है। इस सीन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ यूजर्स ने रुक्मिणी की आलोचना करते हुए कहा है कि उन्हें एक्ट्रेस से ऐसे रोल की उम्मीद नहीं थी।

ये भी पढ़ें - Shivangi Joshi Love Life: शिवांगी जोशी और रोहित सुचांती कर चुके हैं डेट! अमन गांधी के दावे से फिर गरमाई एक्ट्रेस की लव लाइफ

कुछ लोग रुक्मिणी के समर्थन में भी आए

जहां कई लोग रुक्मिणी को ट्रोल कर रहे हैं, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनके समर्थन में भी आगे आए हैं। उनका कहना है कि इस सीन को लेकर गलत जानकारी फैलाई जा रही है। एक यूजर ने बताया कि फिल्म में रुक्मिणी का कोई किसिंग या लव-मेकिंग सीन नहीं है, इसलिए एक्ट्रेस को बेवजह निशाना बनाना गलत है।

ये भी पढ़ें - 45 की हुईं प्रियंका चोपड़ा: जानिए बरेली की बेटी से हॉलीवुड स्टार बनने तक के 10 अनसुने किस्से, जिसने बदल दी एक्ट्रेस की पूरी जिंदगी

कहानी को लेकर असंतोष

Toxic को लेकर चर्चा सिर्फ रुक्मिणी के किरदार तक ही सीमित नहीं है, फिल्म की कहानी को भी दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। कई लोगों ने इसकी कहानी को कमजोर बताया है। यश की जबरदस्त फैन फॉलोइंग के बावजूद फिल्म को वैसी सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है जैसी उम्मीद की गई थी।

Location :  Mumbai

Published :  27 August 2026, 2:05 PM IST