‘दिखाइए मुझे एक साथ कहां?’, यशस्वी जायसवाल संग अफेयर के दावों पर भड़की मृणाल ठाकुर

यशस्वी जायसवाल के साथ डेटिंग की अफवाहों पर अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'Gen-Z से कुछ सीखिए'। मुंबई में साथ दिखने के बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरें वायरल हुई थीं, जिन्हें अभिनेत्री ने सिरे से खारिज कर दिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 9 August 2026, 1:53 PM IST

Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के साथ अपनी डेटिंग की अफवाहों पर नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशनशिप को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अभिनेत्री ने इन खबरों को खारिज करते हुए अफवाह फैलाने वालों को करारा जवाब दिया।

रेस्तरां में साथ दिखने के बाद शुरू हुईं चर्चाएं

हाल ही में मुंबई के एक रेस्तरां में मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल को साथ देखे जाने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशनशिप की अटकलें तेज हो गईं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Entertainment News: ‘सरदार जी 3’ पर बवाल के बीच दिलजीत दोसांझ को लेकर इस फेमस सिंगर ने दिया कड़ा बयान

मृणाल बोलीं- 'सही मुद्दों पर वीडियो बनाइए'

इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर एक वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में लिखा कि, "भाई आराम से... दिखाइए मुझे एक साथ कहां? कैसे यार, आप लोग इतने पढ़े-लिखे होकर भी ऐसी अफवाहों को सच मान लेते हैं। देश में क्या कुछ नहीं हो रहा है। Gen-Z से कुछ सीखिए और सही मुद्दों पर वीडियो बनाइए, ज्यादा व्यूज मिलेंगे।"
हालांकि, बाद में उन्होंने यह टिप्पणी हटा दी।

Entertainment News: ये है भारत की सबसे महंगी फिल्म, इन सभी का तोड़ा रिकॉर्ड

पहले भी जुड़ चुका है नाम

इससे पहले भी मृणाल ठाकुर का नाम अभिनेता धनुष के साथ जोड़ा गया था। उस समय भी सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई गई थीं, लेकिन इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।

वर्क फ्रंट पर क्या है अपडेट?

मृणाल ठाकुर आने वाले समय में फिल्म 'राका' में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

Location :  Mumbai

Published :  9 August 2026, 1:53 PM IST