हिंदी
अब AI वर्जन के साथ होगी महाभारत की वापसी
New Delhi: टीवी दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। भारतीय टेलीविजन पर एक बार फिर महाभारत की शंख की गूंज सुनाई देगी। इस बार यह महाकाव्य पूरी तरह से AI (Artificial Intelligence) वर्जन में पेश किया जाएगा। यह नया संस्करण सिर्फ टीवी पर ही नहीं बल्कि OTT प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा। दर्शक 25 अक्टूबर से इसे घर बैठे देख पाएंगे।
महाभारत का AI वर्जन पुराने क्लासिक से पूरी तरह अलग होगा। इसमें आधुनिक कंप्यूटर ग्राफिक्स, AI तकनीक और विशेष विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है। कहानी वही प्राचीन महाकाव्य है, जिसमें पांडवों और कौरवों के बीच युद्ध, धर्म, कर्तव्य और नैतिकता की लड़ाई दिखाई जाएगी। लेकिन दर्शकों को अनुभव होगा जैसे महाभारत जीवित हो उठा हो।
महाभारत AI वर्जन 25 अक्टूबर से डीडी नेशनल चैनल पर प्रसारित होगा। इसके अलावा इसे OTT प्लेटफॉर्म पर भी देखा जा सकेगा। इससे यह भारतीय घरों तक आसानी से पहुंचेगा और दर्शक कहीं भी, कभी भी महाकाव्य का आनंद ले सकेंगे।
OTT Release: इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होगी धमाकेदार फिल्में और सीरीज, जानिए डेट्स
शो का प्रोमो हाल ही में जारी किया गया है, जिसमें द्रौपदी, अर्जुन और भीम जैसे मुख्य पात्रों की झलक दिखाई गई है। प्रोमो में AI तकनीक से निर्मित युद्ध के दृश्य और चरित्रों के भाव दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं और नई तकनीक के साथ महाभारत देखने के लिए बेसब्री दिखा रहे हैं।
AI वर्जन महाभारत टीवी इतिहास में एक नया अध्याय खोल रहा है। पुराने सेट, पारंपरिक मेकअप और कैरेक्टर डिजाइन की जगह अब AI और डिजिटल एनिमेशन ने ले ली है। यह तकनीक चरित्रों के भाव, युद्ध के दृश्य और पृष्ठभूमि को और अधिक प्रभावशाली बना रही है।
OTT Release Film: अक्टूबर में ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही हैं ये फिल्में, देखें पूरी लिस्ट
AI महाभारत न सिर्फ बच्चों बल्कि बड़े दर्शकों के लिए भी आकर्षक साबित होगा। यह उन्हें महाकाव्य की कहानी को नए और रोचक तरीके से समझने का मौका देगा। डिजिटल तकनीक की मदद से चरित्रों और युद्ध के दृश्य और जीवंत दिखाई देंगे।
Location : New Delhi
Published : 12 October 2025, 1:14 PM IST
No related posts found.