
आलिया भट्ट का धाकड़ लुक आउट (Img- Instagram)
Mumbai: बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे अपने हर रोल में जान फूंक देती हैं। संजय लीला भंसाली की मच-अवेटेड फिल्म 'लव एंड वॉर' से आलिया भट्ट का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। रणबीर कपूर के धांसू लुक के ठीक एक दिन बाद मेकर्स ने आलिया की यह धमाकेदार झलक शेयर की है।
सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए आलिया ने लिखा, "आग भी, दिलों की जान भी!" पोस्टर आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया है और फैंस उनके इस नए और निडर अंदाज के कायल हो गए हैं।
सामने आए पोस्टर में आलिया भट्ट का लुक बेहद बोल्ड, ग्लैमरस और सधा हुआ नजर आ रहा है। हाई-स्लिट स्कर्ट और सिर पर एलीगेंट हेडपीस पहने आलिया एक रॉयल कुर्सी पर बैठी दिख रही हैं। उनके चेहरे के हाव-भाव और कॉन्फिडेंस पूरे फ्रेम में छा गया है।
असम के दर्द पर पसीजा बॉलीवुड: सलमान खान ने भेजा राहत का सामान, आलिया भट्ट ने भी उठाई आवाज
बैकग्राउंड में दिख रही रेट्रो वाइब्स उनके इस लुक में चार चांद लगा रही है। सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहे हैं आलिया के परफेक्ट टोंड एब्स, जिनकी तारीफ करते फैंस थक नहीं रहे हैं।
फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की ग्रैंड सफलता के बाद आलिया भट्ट दोबारा दिग्गज निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ काम कर रही हैं। वहीं रणबीर कपूर अपनी डेब्यू फिल्म 'सांवरिया' (2007) के सालों बाद भंसाली संग दोबारा स्क्रीन शेयर करेंगे।
“चेहरे पर शिकन तक नहीं…” रणबीर कपूर का ये अंदाज देख चौंक जाएंगे आप, ‘Love & War’ का दूसरा पोस्टर OUT
इस पीरियड-ड्रामा फिल्म में विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में हैं, जो पहली बार भंसाली की किसी फिल्म का हिस्सा बने हैं। भंसाली प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही यह भव्य फिल्म 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Location : Mumbai
Published : 25 September 2026, 1:26 PM IST