
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Source: Pinterest )
New Delhi: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी खूबसूरती और शानदार अभिनय से उन्होंने इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। अब कियारा सुपरस्टार यश के साथ फिल्म ‘Toxic’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म के एक गाने ‘तबाही’ में यश के साथ उनके बोल्ड अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई।
31 जुलाई को कियारा अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस खास मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी और बॉलीवुड सफर से जुड़ी कुछ खास बातें।
कियारा आडवाणी का जन्म 31 जुलाई 1992 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता जगदीप आडवाणी बिजनेसमैन हैं, जबकि उनकी मां जेनेवीवी जाफरी एक टीचर हैं।
कियारा का परिवार सीधे तौर पर फिल्म इंडस्ट्री से नहीं जुड़ा था, लेकिन उनका बॉलीवुड से पुराना रिश्ता रहा है। उनकी मां जेनेवीवी जाफरी, दिवंगत अभिनेता सईद जाफरी की भतीजी हैं।
कियारा आडवाणी का बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ भी खास कनेक्शन है। दरअसल, सलमान खान और कियारा की मौसी शाहीन जाफरी एक समय रिश्ते में रह चुके हैं।
कहा जाता है कि सलमान और कियारा के परिवार के बीच अच्छे संबंध हैं। बचपन से ही अभिनेत्री बनने का सपना देखने वाली कियारा को सलमान ने एक्टिंग करियर को लेकर सलाह भी दी थी।
कियारा ने साल 2014 में फिल्म ‘फुगली’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म को अक्षय कुमार ने प्रोड्यूस किया था। हालांकि शुरुआत में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपनी पहचान बनाई।
इसके बाद कियारा ने ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘कबीर सिंह’, ‘शेरशाह’ और कई बड़ी फिल्मों में काम किया।
बहुत कम लोग जानते हैं कि कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी है। बॉलीवुड में डेब्यू से पहले उन्होंने अपना नाम बदल लिया था।
उस समय इंडस्ट्री में आलिया भट्ट पहले से ही बड़ी पहचान बना चुकी थीं। ऐसे में अलग पहचान बनाने के लिए उन्होंने अपना नाम कियारा रखा।
न भारत छोड़ा, न रिश्ता टूटा… फिर क्यों दुबई में रहने लगे आर माधवन? वजह जानकर बदल जाएगी सोच
कियारा ने बताया था कि उन्हें अपना नया नाम प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘अंजाना अंजानी’ से मिला। फिल्म में प्रियंका के किरदार का नाम कियारा था।
उन्होंने प्रियंका के किरदार का इंट्रोडक्शन स्टाइल काफी पसंद किया था और इसी से उन्हें अपना नाम बदलने का विचार आया। आज वही कियारा आडवाणी बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।
Location : New Delhi
Published : 31 July 2026, 12:35 PM IST
Topics : Bollywood News Kiara Advani Toxic Movie