थलपति विजय की सरप्राइज एंट्री के साथ ‘करुप्पु’ हुई रिलीज (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
New Delhi: 21 साल बाद तृषा और सूर्या की जोड़ी पर्दे पर लौट आई है। तृषा कृष्णन और सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ आखिरकार 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। यह फिल्म मूल रूप से तमिल में बनी थी और इसे तेलुगू में भी रिलीज किया गया है।
फिल्म की एक दिन की देरी से रिलीज के बावजूद सिनेमाघरों में पहले दिन का माहौल बेहद उत्साहपूर्ण रहा। फैंस को सबसे बड़ा सरप्राइज तब मिला जब बड़े पर्दे पर तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री और दलपति विजय की झलक दिखाई गई। इस झलक को देखकर फैंस की खुशी दोगुनी हो गई और थिएटर में जोरदार तालियों और सीटियों के बीच जश्न देखने को मिला।
‘करुप्पु’ के शुरू होने से पहले मेकर्स और सूर्या ने मुख्यमंत्री विजय को धन्यवाद कहते हुए एक छोटा वीडियो जोड़ा। इसमें ‘अन्ना’ यानी सूर्या के फैंस की ओर से विजय को थैंक यू कहा गया और साथ ही उनके मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुए और सीएम दफ्तर में मौजूदगी का वीडियो दिखाया गया।
फैंस ने इस झलक को देखकर थिएटर में उत्साह और खुशी का इजहार किया। सोशल मीडिया पर विभिन्न सिनेमाघरों के अंदर और बाहर फैंस की जश्न मनाते हुए वीडियोज और तस्वीरें वायरल हो गई हैं।
OTT Release: इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होगी धमाकेदार फिल्में और सीरीज, जानिए डेट्स
फिल्म की फर्स्ट डे फर्स्ट शो चेन्नई के रोहिणी सिल्वरस्क्रीन्स में आयोजित हुई। तृषा कृष्णन के अलावा डायरेक्टर आरजी बालाजी, म्यूजिक कंपोजर साई अभ्यंकर और सूर्या के भाई और अभिनेता कार्थी भी इस शो में मौजूद थे।
शो के दौरान डायरेक्टर बालाजी को बालकनी में खड़े होकर फैंस के साथ उत्साह जताते हुए देखा गया। फैंस का प्यार और उत्साह देखकर सभी मेकर्स भावुक हो गए।
‘करुप्पु’ की रिलीज में हुई देरी पर प्रोडक्शन हाउस ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स ने नोट जारी किया। इसमें उन्होंने फिल्म के इंतजार में लगे फैंस से माफी मांगी और उनका धन्यवाद किया।
प्रोडक्शन हाउस ने लिखा, “कुछ सफर ऐसे होते हैं जो सिर्फ समय की ही नहीं, बल्कि दिल की भी परीक्षा लेते हैं। हर उस इंसान के लिए जिसने ‘करुप्पु’ का इंतजार किया, हमने आपकी उम्मीद और भरोसे को महसूस किया। हम आपसे माफी मांगते हैं और तहे दिल से शुक्रगुजार हैं।”
मेकर्स ने आगे लिखा, “रिलीज में हुई हर देरी का बोझ हम पर भी बहुत भारी था। लेकिन हर मुश्किल घड़ी में आपका साथ, आपका प्यार और आपका विश्वास ही था जिसने इस सपने को जिंदा रखा। आज पूरे दिल से और खुशी के आंसुओं के साथ हम कह रहे हैं- ‘करुप्पु’ पूरी दुनिया में रिलीज हो रही है। यह हमारी कहानी नहीं, बल्कि हर उस इंसान की कहानी है जिसने हमारे साथ इस सफर में खड़ा रहा।”
फिल्म की रिलीज अंतिम समय में पैसों से जुड़ी दिक्कतों की वजह से रुकी। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार यह मुद्दा ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स और तमिलनाडु थिएटर मालिकों के संगठन के बीच 10 करोड़ रुपये के बकाया पैसे को लेकर था।
बाद में यह भी सामने आया कि समस्या प्रोडक्शन कंपनी की पिछली फिल्म ‘जापान’ (2023) की रिलीज से जुड़ी थी। डिस्ट्रीब्यूटर्स ने ‘करुप्पु’ की स्क्रीनिंग रोकने या रद्द करने की अपील की। उनका आरोप था कि ‘जापान’ से उन्हें करीब 25 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और मुआवजा अभी तक नहीं मिला।
टीवी की हिट कॉमेडी अब बनेगी फिल्म, ‘भाबीजी घर पर हैं’ कब होगी रिलीज? जानें अपडेट
फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद दर्शकों ने ‘करुप्पु’ की खूब तारीफ की। 21 साल बाद पर्दे पर तृषा और सूर्या को एक साथ देखकर फैंस बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ने विभिन्न सिनेमाघरों के अंदर और बाहर तस्वीरें और वीडियोज साझा किए।
थलपति विजय की झलक को फैंस ‘सोने पर सुहागा’ बताते हुए फिल्म के अनुभव को और भी खास बना दिया। फिल्म के उत्सव और जश्न के बीच यह साफ है कि ‘करुप्पु’ ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है।
Location : New Delhi
Published : 15 May 2026, 3:48 PM IST