हिंदी
कॉमेडियन भारती सिंह ने दी गुड न्यूज
Mumbai: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह एक बार फिर मां बनने वाली हैं। लंबे समय से उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहें चल रही थीं, जिन्हें अब खुद भारती ने सच साबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा की, जिसमें उनके हाथों में बेबी बंप नजर आ रहा है।
भारती ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “We are pregnant again” यानी “हम दोबारा प्रेग्नेंट हैं।” इस तस्वीर के साथ ही फैंस और सेलेब्रिटीज की ओर से उन्हें बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। तस्वीर में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं, और हर्ष प्यार से भारती का बेबी बंप थामे हुए हैं।
भारती सिंह ने 3 अप्रैल 2022 को अपने पहले बच्चे, बेटे लक्ष्य (गोला) को जन्म दिया था। गोला सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है और अक्सर भारती के व्लॉग्स में नजर आता है। भारती और हर्ष अपने बेटे के साथ कई फैमिली वीडियोज बनाते हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं।
भारती सिंह ने कई बार कहा है कि उन्हें दूसरी बार बेटी होने की इच्छा है। करीना कपूर के टॉक शो ‘What Women Want’ में भारती ने बताया था कि जब वो पहली बार प्रेग्नेंट थीं, तो उन्हें लगा था कि बेटी होगी, लेकिन बेटा हुआ। इस बार वह चाहती हैं कि उनके घर लक्ष्मी का आगमन हो।
Bollywood: प्रग्नेंट भारती सिंह ने Oo Antava गाने पर मिथुन संग बनाया वीडियो, फिर की लाखों की डिमांड
बीते महीने गणेश चतुर्थी के दौरान भारती ने अपने व्लॉग में गणपति बप्पा से एक खास अर्जी भी लगाई थी। उन्होंने 1001 लड्डुओं से बना एक विशाल मोदक चढ़ाते हुए कहा था कि इस बार वो बेटी की कामना कर रही हैं। उस समय उनके परिवार के सभी सदस्य पूजा में शामिल थे।
भारती सिंह हमेशा अपने वजन और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। शादी और पहली प्रेग्नेंसी से पहले उन्होंने काफी वजन कम किया था। कई पॉडकास्ट्स में उन्होंने बताया कि वो अपनी हेल्थ को लेकर सजग रहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समय उनका वजन करीब 71 किलो है, लेकिन डॉक्टरों की मानें तो ज्यादा वजन के बावजूद गर्भधारण संभव है, बस गर्भावस्था के दौरान ब्लड प्रेशर और शुगर की नियमित जांच जरूरी है।
Bharti Singh Hospitalized: कॉमेडी क्वीन भर्ती भारती सिंह अस्पताल में भर्ती, करानी पड़ी ये सर्जरी
भारती की पोस्ट के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में प्यार और बधाइयों की झड़ी लगा दी। किसी ने लिखा, “गोला भाई बनने वाला है”, तो किसी ने कहा, “इस बार लक्ष्मी जरूर आएंगी।” कॉमेडी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली भारती ने हमेशा लोगों को हंसाया है, और अब उन्होंने अपनी जिंदगी की इस नई खुशखबरी से सभी का दिल जीत लिया है।
Location : Mumbai
Published : 7 October 2025, 1:41 PM IST
Topics : Bharti Singh baby Bharti Singh pregnant again Bharti Singh Harsh Limbachiyaa Indian comedian news
No related posts found.