एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया का तलाक फाइनल, जानें क्यों शादी के 4 साल बाद टूटा रिश्ता?

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और उनके पति सोहेल कथूरिया का तलाक फाइनल हो गया है। मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने दोनों की शादी को खत्म करने का फैसला सुनाया। 2022 में शादी करने वाले इस कपल ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया था।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 11 March 2026, 3:58 PM IST

Mumbai: फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री Hansika Motwani की निजी जिंदगी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस और उनके पति Sohael Khaturiya का तलाक आधिकारिक तौर पर फाइनल हो गया है। मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने दोनों के आपसी सहमति से दायर तलाक को मंजूरी दे दी है।

इस फैसले के साथ ही करीब चार साल पहले शुरू हुई उनकी शादी अब खत्म हो गई है। बताया जा रहा है कि पिछले काफी समय से दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आ रही थीं, जिसके बाद आखिरकार दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।

2022 में हुई थी शाही शादी

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया ने 4 दिसंबर 2022 को राजस्थान में भव्य समारोह में शादी की थी। इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे और फैंस ने इस कपल को खूब बधाइयां दी थीं। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें आने लगी थीं। धीरे-धीरे ये साफ हो गया कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

क्या रही तलाक की वजह

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अदालत में हुई सुनवाई के दौरान हंसिका की ओर से पेश वकील ने बताया कि शादी के बाद शुरुआती समय में कपल साथ रहा, लेकिन बाद में दोनों को एहसास हुआ कि उनके स्वभाव, सोच और जीवनशैली में काफी अंतर है। इसी वजह से उनके बीच अक्सर विवाद होने लगे। छोटी-छोटी बातों पर झगड़े बढ़ते गए और एक साथ रहना मुश्किल हो गया। काफी कोशिशों के बावजूद रिश्ते में सुधार नहीं हो सका।

परिवार के सदस्यों, दोस्तों और रिश्तेदारों ने भी इस शादी को बचाने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया। जानकारी के मुताबिक यह कपल 2 जुलाई 2024 से अलग-अलग रह रहा था। खास बात यह भी है कि हंसिका मोटवानी ने तलाक के दौरान अपने स्त्रीधन या एलिमनी के लिए कोई दावा नहीं किया है। इस शादी से दोनों का कोई बच्चा भी नहीं है।

TV Serial: नीलामी की कगार पर विरानी इंडस्ट्री, जानें क्या एक बार फिर तुलसी बनेगी मिहिर की सबसे बड़ी ताकत?

सोहेल कथूरिया की दूसरी शादी थी

बताया जाता है कि सोहेल कथूरिया की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने हंसिका की करीबी दोस्त रिंकी बजाज से शादी की थी, लेकिन वह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया था। अब हंसिका और सोहेल की शादी भी टूटने से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है।

बचपन से एक्टिंग कर रही हैं हंसिका

Hansika Motwani हिंदी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। हंसिका टीवी के लोकप्रिय शो Shaka Laka Boom Boom में नजर आई थीं और बाद में फिल्म Koi... Mil Gaya में भी दिखाई दी थीं। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया और फिर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी खास पहचान बनाई।

किन बॉलीवुड और टीवी स्टार्स की 2026 में होगी शादी? जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

आज हंसिका साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं और कई बड़े सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। उनके प्रोफेशनल काम के साथ-साथ उनका ट्रांसफॉर्मेशन और पर्सनल लाइफ भी अक्सर चर्चा में रहती है।

Location : 
  • Mumbai

Published : 
  • 11 March 2026, 3:58 PM IST