
विजय थलपति (image source: internet)
Chennai: तमिल सुपरस्टार से नेता बने विजय ने 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राजनीति में नया अध्याय शुरू किया। शपथ समारोह में बड़ी संख्या में राजनीतिक हस्तियां, फिल्मी सितारे और परिवार के सदस्य मौजूद रहे। हालांकि इस खास मौके पर लोगों की नजरें एक बात पर टिक गईं कि विजय की पत्नी और बच्चे समारोह में दिखाई नहीं दिए।
समारोह में विजय की मां के साथ अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी नजर आईं। तृषा को विजय के परिवार के साथ बैठा देखा गया और शपथ के बाद वह विजय की मां को गले लगाती भी दिखीं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इसके बाद यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए कि आखिर विजय की पत्नी संगीता और बच्चे इस बड़े मौके पर क्यों नहीं पहुंचे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम के रिश्तों में काफी समय से तनाव चल रहा है। दोनों ने 1999 में शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से उनके अलग रहने की खबरें लगातार सामने आती रही हैं।
फोन का स्क्रीन गार्ड कब बदलें? जानिए ये आसान संकेत और डैमेज से बचाने के तरीके
जानकारी के अनुसार दावा किया गया कि संगीता ने तलाक की अर्जी देते हुए विजय पर मानसिक प्रताड़ना और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि परिवार की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
इसी विवाद के बीच विजय के बेटे जेसन संजय ने भी अपने नाम के आगे से पिता का सरनेम हटाकर मां के नाम का पहला अक्षर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था। इस खबर ने भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी थी और लोगों ने इसे पारिवारिक विवाद से जोड़कर देखा।
विजय और तृषा कृष्णन के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चाएं होती रही हैं। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की। दोनों हमेशा खुद को अच्छा दोस्त बताते आए हैं, लेकिन हाल के दिनों में तृषा का विजय के घर आना-जाना और सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ दिखना चर्चा का विषय बना हुआ है।
पढ़ाई नहीं, परवरिश तय करती है बच्चे का आत्मविश्वास-जानिए पेरेंटिंग के ये असरदार टिप्स
तमिलनाडु चुनाव में विजय की पार्टी को बड़ी जीत मिलने के बाद तृषा सबसे पहले उन्हें बधाई देने उनके घर पहुंची थीं। वहीं शपथ समारोह में भी उनकी मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी। सोशल मीडिया पर कई लोग विजय के निजी जीवन को लेकर सवाल उठा रहे हैं, जबकि उनके समर्थक इसे उनकी निजी जिंदगी बताते हुए विवाद से दूर रहने की अपील कर रहे हैं।
Location : Chennai
Published : 11 May 2026, 1:30 PM IST