हिंदी
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। विले पार्ले श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार जारी है, जहां अमिताभ बच्चन, आमिर खान, ईशा देओल और कई बॉलीवुड सेलेब्स श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उनके जाने से फिल्म जगत में गहरा शोक है। जानें बॉलीवुड सेलेब्स ने धर्मेंद्र के निधन पर उन्हें कैसे श्रद्धांजलि दी।
फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का निधन
Mumbai: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और लाखों दिलों की धड़कन रहे धर्मेंद्र का सोमवार दोपहर 1 बजे निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उनके निधन के बाद पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे धर्मेंद्र ने अपने घर पर अंतिम सांस ली।
उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान भूमि में किया जा रहा है। अंतिम यात्रा में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंच रहे हैं। अमिताभ बच्चन, आमिर खान, सनी देओल, बॉबी देओल समेत उद्योग जगत की कई हस्तियां उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल भी श्मशान भूमि पहुंची और भावुक नजर आईं। करण जौहर सहित कई फिल्मी हस्तियों ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर धर्मेंद्र के निधन की पुष्टि करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
धर्मेंद्र ने अपने छह दशक लंबे करियर में 'शोले', 'सत्यकाम', 'सीता और गीता', 'धर्म वीर' और 'चुपके-चुपके' जैसी अनगिनत सुपरहिट फिल्में दीं। उनका जाना बॉलीवुड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके प्रशंसक और परिवार आज एक महान अभिनेता और सरल हृदय इंसान को खोने का दर्द महसूस कर रहे हैं। आईये जानते हैं दिग्गज हस्तियों ने धर्मेद्र के निधन पर क्या कहा।
पीएम मोदी ने सुपरस्टार धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "धर्मेंद्र जी के जाने से इंडियन सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है। वह एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनैलिटी थे, एक ज़बरदस्त एक्टर थे जो अपने हर रोल में चार्म और गहराई लाते थे। जिस तरह से उन्होंने अलग-अलग रोल किए, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और प्यार के लिए भी उतने ही जाने जाते थे। इस दुख की घड़ी में, मेरी दुआएं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के साथ हैं।"
The passing of Dharmendra Ji marks the end of an era in Indian cinema. He was an iconic film personality, a phenomenal actor who brought charm and depth to every role he played. The manner in which he played diverse roles struck a chord with countless people. Dharmendra Ji was…
— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2025
करण जौहर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, "यह एक ERA का अंत है। एक बहुत बड़ा मेगा स्टार... मेनस्ट्रीम सिनेमा में एक HERO का रूप... बहुत हैंडसम और सबसे रहस्यमयी स्क्रीन प्रेजेंस... वह इंडियन सिनेमा के एक असली लेजेंड हैं और हमेशा रहेंगे। सिनेमा के इतिहास के पन्नों में एक खास और शानदार पहचान के साथ ही वह एक अच्छे इंसान थे। आज हमारी इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ा खालीपन है, एक ऐसी जगह जिसे कोई कभी नहीं भर सकता। हमेशा सिर्फ और सिर्फ DHARAMJI ही रहेंगे। हम आपको बहुत याद करेंगे। आपके साथ काम करना हमेशा मेरे लिए आशीर्वाद रहेगा। मेरा दिल सम्मान, श्रद्धा और प्यार के साथ कहता है... अभी ना जाओ छोड़ के... के दिल अभी भरा नहीं।"
अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धर्मेद्र के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, " धर्मेंद्र जी ऐसे हीरो थे जो हर लड़का बनना चाहता था। वह हमारी इंडस्ट्री के ओरिजिनल ही-मैन थे। पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद। आप अपनी फिल्मों और आपके फैलाए गए प्यार के जरिए ज़िंदा रहेंगे।"
Growing up, Dharmendra ji was the hero every boy wanted to be…our industry’s original He-Man.
Thank you for inspiring generations.
You’ll live on through your films and the love you spread. Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/Vj6OzV20Xz— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 24, 2025
एक्ट्रेस काजोल ने सोशल मीडिया अकाउंट पर धर्मेंद्र और अपने बेटे युग की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "The OG of the Good Man is gone, और दुनिया उसकी वजह से गरीब हो गई है। दिल से दयालु और हमेशा प्यारे। RIP धरमजी।"
फिल्म एनालिस्ट तरन आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, " एक युग का अंत... महान एक्टर धर्मेंद्र जी अब नहीं रहे। भारतीय सिनेमा ने अपने सबसे प्रिय आइकॉन में से एक को खो दिया है।"
End of an era… Legendary actor #Dharmendra ji is no more... A true gem – humble, warm, and full of grace.#Indian cinema has lost one of its most cherished icons... Om Shanti. 🙏🙏🙏#DharmendraDeol pic.twitter.com/BEiZouxu4E
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 24, 2025
भारतीय अभिनेता, निर्माता और लेखक कमाल आर खान ने लिखा, "RIP धरम जी। आप सुपर स्टार थे और बॉलीवुड के आखिरी दिन तक सुपर स्टार ही रहेंगे।"
RIP Dharam Ji. You were super star and you will remain super star till the last day of Bollywood. #DharmendraDeol 🌹🙏 pic.twitter.com/ttkLCmAr5d
— KRK (@kamaalrkhan) November 24, 2025
भावपूर्व श्रद्धांजलि धर्मेंद्र जी #Dharmendra #DharmendraDeol pic.twitter.com/jORmvqR5FK
— Vijender Singh (@boxervijender) November 24, 2025
No related posts found.