हिंदी
बिग बॉस 19 से मृदुल तिवारी का सफर खत्म
Mumbai: बिग बॉस 19 में मृदुल तिवारी का सफर अचानक खत्म हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की नाराजगी साफ दिखाई दे रही है। मृदुल शो से बाहर आने के बाद मीडिया से मिले और अपने एविक्शन को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि लोग उनकी वजह से दिन-रात शो देखते थे, लेकिन अब उन्हें अपने सपोर्टर्स को जवाब देने में मुश्किल हो रही है।
अपने सफर पर बात करते हुए मृदुल ने कहा कि उन्हें मिल रहा प्यार उनके लिए किसी भी ट्रॉफी से बढ़कर है। उन्होंने कहा, “ये देखकर अच्छा लगता है कि लोग मेरे बारे में इतनी अच्छी बातें कर रहे हैं। मुझे शो से एक फीसदी भी नफरत नहीं मिली। मैं दिल जीतना चाहता था और वो हो गया।”
एविक्शन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मृदुल ने खुलासा किया कि इस बार सिर्फ 50 लोगों को तीन कंटेस्टेंट्स में से एक को बाहर करने का अधिकार दिया गया था। उन्होंने कहा, “अगर आप मेरी एंट्री वाले वोट्स देखेंगे तो आप हैरान रह जाएंगे।
यहां 50 लोगों को तीन लोगों में से चुनना था। मुझे नहीं पता उन्हें क्या बताया गया था या क्या ब्रीफिंग दी गई थी। इस पर मैं टिप्पणी नहीं कर सकता, लेकिन यह तरीका ठीक नहीं था।”
मृदुल ने मेकर्स पर भी बायस्ड होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी वोटिंग प्रक्रिया से खिलवाड़ किया गया। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि मेकर्स क्या सोच रहे थे। अगर 50 लोग ही तय करेंगे कि कौन घर में रहेगा और कौन बाहर जाएगा, तो देशभर के दर्शकों का क्या? लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया, लेकिन उन्हें यह तय करने का मौका ही नहीं मिला कि मैं शो में रहूं या बाहर जाऊं। ये दर्शकों के साथ भी अन्याय है।”
उन्होंने यह भी कहा कि शो के बीते 15 हफ्तों में जब भी एविक्शन हुआ, वह दर्शकों के वोट्स के आधार पर हुआ था। लेकिन उनके लिए अचानक यह नया तरीका क्यों अपनाया गया, यह समझ से बाहर है।
मृदुल के एविक्शन के बाद सोशल मीडिया पर #JusticeForMridul और #BringBackMridul जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे हैं। फैंस के साथ-साथ कई एक्स-कंटेस्टेंट्स भी इस प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। लोग मेकर्स से मांग कर रहे हैं कि एविक्शन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए।
Bigg Boss 19 ग्रैंड प्रीमियर: कब और कहां देखें सलमान खान का शो? जानें पूरी जानकारी
अब देखना यह होगा कि बिग बॉस टीम इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया देती है या नहीं। फिलहाल, मृदुल के बयान और फैंस की नाराजगी शो की चर्चाओं को और बढ़ा रहे हैं।
Location : Mumbai
Published : 14 November 2025, 3:59 PM IST
Topics : Bigg Boss 19 Bigg Boss 19 latest update Bigg Boss 19 news Mridul Tiwari controversy Mridul Tiwari News
No related posts found.