Golmaal 5: महज कुछ दिनों की शूटिंग और अजय देवगन से भी ज्यादा फीस, आखिर अक्षय कुमार ने कितना वसूला पैसा?

रोहित शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी 'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार की एंट्री ने तहलका मचा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए अजय देवगन से भी भारी-भरकम फीस वसूली है। यहं पढ़िये पूरी खबर

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 16 May 2026, 1:58 PM IST

Mumbai: बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'गोलमाल' का पांचवां पार्ट लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है। 'गोलमाल 5' में अजय देवगन सहित पुरानी स्टार कास्ट तो कमबैक हुई है, लेकिन इस बार फिल्म में एक बहुत बड़ा सरप्राइज पैकेज जोड़ा गया है।

वह सरप्राइज कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार हैं। अक्षय की एंट्री से फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि यह फिल्म पहले से कहीं ज्यादा मजेदार और एंटरटेनिंग होने वाली है। इसी बीच, फिल्म से अक्षय कुमार की फीस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

अजय देवगन से भी ज्यादा है अक्षय की फीस?

चर्चा है कि अक्षय कुमार ने 'गोलमाल 5' के लिए लीड एक्टर अजय देवगन से भी ज्यादा फीस वसूली है। मीडियो रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अक्षय कुमार ने महज 18 से 22 दिनों की शूटिंग की है, लेकिन उनकी फीस अजय देवगन से काफी ज्यादा है।

रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार को उनके रोल के लिए लगभग 35 से 40 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। यह रकम अजय देवगन की शुरुआती फीस से बहुत ज्यादा है, क्योंकि अजय को फिल्म के प्रॉफिट-शेयरिंग (मुनाफे में हिस्सेदारी) के आधार पर पेमेंट किया जा रहा है।

Bollywood News: गोलमाल 5 में अक्षय कुमार की एंट्री! फैंस हुए क्रेजी, जानें कब होगी थिएटर में रिलीज

रोहित शेट्टी का बर्थडे गिफ्ट और अक्षय का लुक

आपको बता दें कि फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने मार्च में अपने 52वें जन्मदिन के खास मौके पर 'गोलमाल 5' की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी। इसी दिन फैंस को पता चला था कि अक्षय कुमार इस फिल्म का हिस्सा होने वाले हैं। रोहित शेट्टी ने सेट से एक बिहाइंड-द-सीन्स (BTS) वीडियो शेयर किया था, जिसमें अक्षय कुमार का एक अनोखा 'गंजा लुक' सामने आया था।

इस लुक ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। इसके बाद 27 अप्रैल को अजय देवगन ने खुद कन्फर्म किया कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अजय ने ऊटी के खूबसूरत लोकेशन से एक मजेदार वीडियो शेयर किया था।

अक्षय कुमार की जगह कौन? ‘राउडी राठौर 2’ के लिए मेकर्स की नई प्लानिंग ने बढ़ाई हलचल

लौट आई है गोलमाल की पूरी पलटन

अजय देवगन द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अरशद वारसी, तुषार कपूर, शरमन जोशी, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू जैसे सभी पुराने कलाकार मस्ती करते नजर आए। 'गोलमाल' सीरीज की शुरुआत साल 2006 में हुई थी, जिसके बाद इसके तीन और सफल पार्ट 'गोलमाल रिटर्न्स' (2008), 'गोलमाल 3' (2010) और 'गोलमाल अगेन' (2017) रिलीज हुए। इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी। अब चार ब्लॉकबस्टर पार्ट के बाद, पांचवें पार्ट में अक्षय कुमार का जुड़ना इस फ्रेंचाइजी को एक नए लेवल पर ले जाने वाला है।

Location :  Mumbai

Published :  16 May 2026, 1:58 PM IST