
अभिनेत्री अकांक्षा दुबे (Img: Google)
Prayagraj: भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री अकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की रहस्यमयी मौत मामले में अब सबकी निगाहें इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) पर टिकी हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट इस मामले में 22 मई को अहम फैसला सुनाएगा। अभिनेत्री की मां मधु दुबे ने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग की है।
इससे पहले 4 मई को कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। जस्टिस सिद्धार्थ की अगुवाई वाली खंडपीठ अब इस बहुचर्चित मामले में अपना निर्णय सुनाएगी।
Akanksha Dubey केस में 3 साल बाद आएगा बड़ा फैसला, क्या CBI करेगी मामले की जांच?
आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में स्थानीय पुलिस की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई और कई अहम पहलुओं को नजरअंदाज कर दिया गया।
याचिका में मांग की गई है कि मामले की जांच सीबीआई जैसी स्वतंत्र एजेंसी को सौंपी जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने अदालत में कई महत्वपूर्ण तथ्य रखे।
दरअसल, इस मामले की शुरुआत 26 मार्च 2023 को हुई थी, जब वाराणसी के एक होटल के कमरे में आकांक्षा दुबे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। इस घटना ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हलचल मचा दी थी।
राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह केस में बड़ा एक्शन, एमएलसी अक्षय प्रताप समेत 4 पर दर्ज होगा FIR
घटना के बाद अभिनेत्री की मां ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार कर दिया और हत्या की आशंका जताई। उन्होंने भोजपुरी गायक और अभिनेता समर सिंह के खिलाफ वाराणसी के सारनाथ थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। मां का आरोप है कि उनकी बेटी मानसिक रूप से कमजोर नहीं थी और उसके साथ किसी बड़ी साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता पक्ष ने अदालत को बताया कि पुलिस ने हत्या के एंगल पर गंभीरता से जांच नहीं की। कई ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। याचिका में कहा गया कि मामले की परिस्थितियां सामान्य आत्महत्या की कहानी से मेल नहीं खातीं। इसी आधार पर केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग की गई है।
वहीं अदालत ने अब तक की पुलिस जांच, केस डायरी और अन्य दस्तावेजों का विस्तृत अध्ययन किया। इसके बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।
26 मार्च 2023 को वाराणसी के सारनाथ इलाके स्थित एक होटल के कमरे में आकांक्षा दुबे का शव संदिग्ध हालत में मिला था। पुलिस के अनुसार अभिनेत्री का शव कमरे में पंखे से लटका मिला था। घटना के बाद सामने आए एक सीसीटीवी फुटेज ने मामले को और रहस्यमय बना दिया था। फुटेज में एक व्यक्ति, जिसकी पहचान संदीप सिंह के रूप में हुई, आकांक्षा को होटल के कमरे तक ले जाता दिखाई दिया था।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया था कि भोजपुरी सिंगर समर सिंह और आकांक्षा दुबे के बीच करीबी संबंध थे। हालांकि अभिनेत्री की मां ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया था।
Location : Prayagraj
Published : 8 May 2026, 2:05 PM IST