हिंदी
बिजनेस मैन संजय कपूर का हाल ही में निधन हो गया जिसके बाद सवाल उठता है कि उनकी विरासत को कौन आगे बढ़ाएगा? जानने के लिए पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
संजय कपूर की फैमली ( सोर्स - इंटरनेट )
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को यूके में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जो एक सफल बिजनेसमैन थे। संजय कपूर का जाना बिजनेस और बॉलीवुड दोनों ही क्षेत्रों के लिए एक बड़ी क्षति है। अब सबकी नजर इस पर है कि उनका बिजनेस एंपायर किस दिशा में जाएगा और उनकी विरासत को कौन आगे बढ़ाएगा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक संजय कपूर 2015 में अपने पिता के निधन के बाद इस ऑटोमोटिव कंपनी की जिम्मेदारी संभाली और एक सफल बिजनेसमैन बने। वर्तमान में संजय कपूर Sona Comstar कंपनी के चेयरमैन थे। इस कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 31,000 करोड़ रुपये है।
संजय कपूर की तीनों पत्नियां ( सोर्स - इंटरनेट )
संजय कपूर की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही। उन्होंने तीन शादियां की थीं। पहली शादी फैशन डिज़ाइनर नंदिता महतानी से हुई थी, जो 1996 से 2000 तक चली। इसके बाद उन्होंने 2003 में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी की, लेकिन 2016 में दोनों का तलाक हो गया। करिश्मा से उनके दो बच्चे हैं – समायरा और कियान, जो अपनी मां के साथ रहते हैं। तलाक के बाद संजय ने प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की, जिनसे उन्हें एक बेटा है – अजारियास।
संजय ने अपनी लीगेसी प्लानिंग पहले से कर रखी थी। उनकी संपत्ति का कानूनी प्रबंधन उनकी मौजूदा पत्नी प्रिया सचदेव के पास गया है। उनके तरफ से करिश्मा से अपने दोनों बच्चों के लिए हर महीने 10-10 लाख रुपये की इनकम तय की गई थी, जिससे उनके भविष्य की आर्थिक सुरक्षा बनी रहे। इतना ही नहीं, दोनों के लिए14 करोड़ रुपये के बॉन्ड्स गिफ्ट किए थे। करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी सबसे चर्चित शादियों में से एक रही थी। करिश्मा कपूर आज भी अपनी खूबसूरती से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। आये दिन सोशल मीडिया पर उनके रॉयल लुक वायरल होते रहते हैं।
जहां तक कंपनी की बात है, अभी यह साफ नहीं है कि Sona Comstar की जिम्मेदारी कौन संभालेगा। खबरों के मुताबिक, संजय की बहनें मंदिरा कपूर और सुपर्णा मोटवानी कंपनी के प्रबंधन में आगे आ सकती हैं। उनके तीनों बच्चों की उम्र कम है, इसलिए उनके कंपनी चलाने की संभावना फिलहाल नहीं है।