मैनपुरी में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, .315 बोर तमंचा और कारतूस बरामद

मैनपुरी के थाना कुर्रा पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान एक युवक को अवैध .315 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 August 2026, 7:42 PM IST

Mainpuri: मैनपुरी में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई सामने आई है। थाना कुर्रा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध .315 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेरा

पुलिस के अनुसार, आगरा परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर वांछित अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी करहल के पर्यवेक्षण में थाना कुर्रा पुलिस सक्रिय थी।

ट्रैफिक नियमों को तोड़ा तो खैर नहीं, मैनपुरी पुलिस को मिला नया ‘हाईटेक हथियार’, जानिए कैसे करेगा काम

तलाशी में मिला अवैध तमंचा

तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक अवैध .315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा .315 बोर कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के बाद पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान अवनीश कुमार पुत्र राजकिशोर सिंह निवासी ग्राम कुरारी थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है।

आर्म्स एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा

मैनपुरी में लाखों की चोरी पर बवाल, पीड़ित ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, DM से न्याय की गुहार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 154/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।

Location :  Mainpuri

Published :  3 August 2026, 7:42 PM IST