UP Crime: गोरखपुर में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

थाना चिलुआताल क्षेत्र में हुए चर्चित राजकुमार चौहान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 22 March 2026, 5:56 PM IST

Gorakhpur: थाना चिलुआताल क्षेत्र में हुए चर्चित राजकुमार चौहान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक टीपर वाहन सीज करते हुए एक मोबाइल भी बरामद किया है।

क्या है पूरी खबर?

जानकारी के मुताबिक,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चिलुआताल सूरज सिंह व एसओजी/स्वॉट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दीपक गौड़, लालजी यादव उर्फ गड्डू, शेषनाथ यादव, अंकित यादव व देवव्रत यादव को गिरफ्तार किया।

इलाज के दौरान उनकी मौत

घटना 17 मार्च 2026 की सुबह की है, जब अज्ञात हमलावरों ने राजकुमार चौहान को गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Politics: BSP के नेता ने शुरू की साइकिल की सवारी, अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल

फुटेज में दो संदिग्धों की पहचान

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज व कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) से अहम सुराग मिले। फुटेज में दो संदिग्धों की पहचान राज चौहान उर्फ निरहू व विपिन यादव के रूप में हुई, जिन्हें पहले ही जेल भेजा जा चुका है। कॉल रिकॉर्डिंग से यह भी स्पष्ट हुआ कि मुख्य साजिशकर्ता दीपक गौड़ व अन्य आरोपी लगातार संपर्क में थे और हत्या की योजना बना रहे थे।

खुशियों का त्योहार बदला मातम में… मानसरोवर तालाब में युवक की दर्दनाक मौत; परिवार में मचा कोहराम

आरोपियों ने बदला लेने के लिए रची  साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि यह हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा थी। वर्ष 2023 में दोनों पक्षों के बीच हुए जानलेवा हमलों और विवादों के चलते आरोपियों ने बदला लेने के लिए साजिश रची। घटना के बाद साक्ष्य मिटाने के प्रयास भी किए गए, जिसमें कपड़े जलाना और वाहन का इस्तेमाल शामिल था। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भी तलाश जारी है।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 22 March 2026, 5:56 PM IST