मक्के के खेत में छिपा था काल, एक झटके में उजड़ गया परिवार; क्या सिर्फ हादसा थी सुनील की मौत?

बदायूं के दातागंज क्षेत्र में मक्का तोड़ने गए 32 वर्षीय सुनील की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी 12 वर्षीय भतीजी गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर जर्जर और लटके तारों की अनदेखी करने का गंभीर आरोप लगाया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 18 June 2026, 12:27 PM IST
1 / 5 उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र स्थित खानपुर दया गांव में एक ऐसा वाकया हुआ जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गांव का रहने वाला 32 वर्षीय सुनील (पुत्र देव सिंह) मंगलवार को अपनी 12 साल की भतीजी प्रतीक्षा (पुत्र अजीत) के साथ खेत में मक्के की पकी फसल तोड़ने गया था। दोनों चाचा-भतीजी काम में मशगूल थे कि तभी अचानक एक तेज चीख गूंजी और पल भर में सब कुछ खत्म हो गया।
2 / 5
3 / 5
4 / 5
5 / 5

Location :  Badaun

Published :  18 June 2026, 12:27 PM IST