
नोएडा की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में आज बड़ा दिन (Img: Google)
Noida Desk: केवल नोएडा ही नहीं बल्कि भोपाल, उत्तर प्रदेश और पूरे देश के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आज अहम दिन है। आज एसआईटी टीम के द्वारा केस डायरी को सीबीआई के हाथ सौंप दिया जाएगा। सोमवार की देर रात तक एसआईटी टीम ने केस डायरी को तैयार किया। इस डायरी में शुरुआती जांच, दो बार हुआ पोस्टमार्टम की रिपोर्ट, परिवार वालों के बयान और ट्विशा शर्मा की अंतिम बातों का जिगर किया गया है।
केस डायरी में यह भी लिखा गया है की मौत से 24 घंटे पहले ट्विशा शर्मा ने क्या-क्या किया था? मेडिकल रिपोर्ट के अलावा डिजिटल सबूत भी लिखे गए हैं। पूरी रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है। देर रात को ही दिल्ली से भोपाल के लिए एसआईटी की टीम रवाना हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि आज पूरा मामला सीबीआई टेकओवर कर लेगी।
सोमवार की रात करीब 8:00 बजे इस मौत मामले में एसआईटी टीम ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह को बागमुगलिया स्थित इस घर में लेकर पहुंची, जहां पर एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा ने सुसाइड किया था। आधे घंटे तक क्राइम सीन को रिक्रिएट किया गया। इस दौरान उसे घर में जो भी हुआ, उसका जिगर भी केस डायरी में लिखा हुआ है। कुल मिलाकर हम कह सकते हैं कि अब एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मामले में ससुराल वालों का पूरा काला चिट्ठा दुनिया के सामने आ जाएगा।
Location : Noida
Published : 26 May 2026, 11:40 AM IST
Topics : CBI Crimenews Investigation SIT TwishaSharma