सूरजकुंड मेला हादसा: झूले के मालिक के खिलाफ इन धाराओं में मुकदमा दर्ज, DGP ने दिए जांच के आदेश

मेले में झूलों के लिए एक करोड़ का टेंडर जारी किया गया था। ये मेला 31 जनवरी से 15 फरवरी तक चलने वाला था। हालांकि, उस दर्दनाक घटना के बाद मेले में सभी झूलों को सीज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मेले में लगे बाकी झूलों में भी खामियां पाई गई हैं।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 8 February 2026, 12:11 PM IST
google-preferred

Faridabad: सूरजकुंड मेले से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। फरीदाबाद पुलिस ने वेंडर मलिक मोहम्मद शाकिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस हादसे में पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई है। मोहम्मद शाकिर के खिलाफ गैर इदारत हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके अलावा हरियाणा के डीजीपी ने पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन किया।

एक करोड़ में जारी हुआ था टेंडर

आपको बता दें कि मेले में झूलों के लिए एक करोड़ का टेंडर जारी किया गया था। ये मेला 31 जनवरी से 15 फरवरी तक चलने वाला था। हालांकि, उस दर्दनाक घटना के बाद मेले में सभी झूलों को सीज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मेले में लगे बाकी झूलों में भी खामियां पाई गई हैं।

हादसे में कितने लोग घायल

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त झूले में 26 लोग बैठे थे। जिसमें से 13 लोगों को गंभीर चोट आई हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हुआ है। जो काफी भयभीत करने वाला है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तरफी का माहौल पैदा हो गया था और लोग इधर-उधर भागने लगे थे।

इंस्पेक्टर को मिलेगा शहीद का दर्जा

पुलिस ने बताया कि मृतक SHO जगदीश प्रसाद के शव का पोस्टमॉर्टम बीके अस्पताल में कराया गया और पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को परिजनों को सौंप दिया गया। डीजीपी ने इस मामले में कहा है कि शहीद SHO को शहीद का दर्जा मिलेगा। इसके अलावा उनके परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।

कुछ दिनों बाद होने वाले थे रिटायर

आपको बता दें पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद मूलरूप से उत्तर प्रदेश में स्थित मथुरा के गांव डेगर के रहने वाले थे। वर्ष 1889 में वह हरियाणा पुलिस में सिपाही भर्ती हुए और इसी साल 31 मार्च 2026 को उनकी रिटायरमेंट थी। नवंबर 2025 में उनको चांदहट में थाना इंचार्ज बनाया गया था। उनके 1 लड़का और 2 लड़की है। उधर, सीएम नायब सैनी ने भी मृतक और घायलों के लिए सवेंदना प्रकट की है।

Location : 
  • Faridabad

Published : 
  • 8 February 2026, 12:11 PM IST

Advertisement
Advertisement