
प्रतीकात्मक छवि
Sitapur: सीतापुर के तालगांव क्षेत्र में संतान प्राप्ति के झांसे में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि झाड़-फूंक और इलाज का दावा करने वाले मौलाना ने महिला को अपने घर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, महिला को संतान नहीं हो रही थी, जिसके चलते उसने कमापुर निवासी मौलाना कल्लू अंसारी से संपर्क किया। आरोपी ने उसे झाड़-फूंक के जरिए संतान होने का भरोसा दिया और धीरे-धीरे अपने प्रभाव में ले लिया।
आरोप है कि इस दौरान वह कई बार महिला के साथ अनुचित हरकतें भी करता रहा, लेकिन संतान की उम्मीद में महिला चुप रही।
पीड़िता के अनुसार, 15 मई को मौलाना ने उसे अपने घर बुलाया और झाड़-फूंक के बहाने दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला किसी तरह तालगांव कोतवाली पहुंची और पूरी आपबीती पुलिस को बताई।
कोतवाली प्रभारी अनूप शुक्ल ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी कल्लू अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्यों को भी एकत्र कर रही है ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।
Location : Sitapur
Published : 20 May 2026, 6:40 PM IST
Topics : Black Magic Maulana Police Action Sitanpur