Saharanpur: मसूरी से अंबाला लौट रहे ITBP DIG की Scorpio डिवाइडर से टकराई, दो की मौत

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में 15 अगस्त को भीषण सड़क हादसा हुआ। मसूरी से ट्रेनिंग पूरी कर अंबाला लौट रहे ITBP के DIG परमिंदर सिंह की Scorpio सरसावा में डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में DIG और उनके ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 15 August 2026, 2:11 PM IST

Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में स्वतंत्रता दिवस के दिन बड़ा सड़क हादसा हो गया। सरसावा थाना क्षेत्र में एक Scorpio अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में ITBP के DIG परमिंदर सिंह और उनके ड्राइवर रवि शंकर की मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

मसूरी से ट्रेनिंग पूरी कर लौट रहे थे DIG

जानकारी के मुताबिक ITBP के DIG परमिंदर सिंह अपने ड्राइवर रवि शंकर और एक जवान के साथ Scorpio से मसूरी से ट्रेनिंग पूरी कर अंबाला लौट रहे थे। तीनों वापस अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सरसावा क्षेत्र में अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क के डिवाइडर से जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित किया

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने ITBP DIG परमिंदर सिंह और उनके ड्राइवर रवि शंकर को मृत घोषित कर दिया।

वहीं हादसे में घायल जवान का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

लॉन्च होते ही मचाया तहलका: महिंद्रा की नई Formula E एडिशन SUV में ऐसा क्या है खास?

DM और SSP ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। अधिकारियों ने हादसे की जानकारी ली और घायल जवान के उपचार के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

आखिर कैसे अनियंत्रित हुई Scorpio?

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वाहन के अनियंत्रित होने के बाद डिवाइडर से टक्कर हुई। हालांकि Scorpio अचानक किस वजह से अनियंत्रित हुई, इसका अभी स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों को भी जुटाया जा रहा है।

Location :  Saharanpur

Published :  15 August 2026, 2:09 PM IST