
बहू ने ससुर का तकिये से मुंह दबाकर किया मर्डर (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
Ranchi: पंडरा थाना क्षेत्र स्थित विद्यानगर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक बहू पर अपने ही बीमार और लकवाग्रस्त ससुर की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और पूरे प्रकरण की गहन जांच जारी है।
मृतक डॉ. केपी गुप्ता होम्योपैथी चिकित्सक थे और पिछले लगभग 8-10 वर्षों से पैरालाइसिस (लकवा) के कारण बिस्तर पर पड़े हुए थे। उनकी देखभाल के लिए परिवार ने पूरी व्यवस्था कर रखी थी। बेटे सौरभ ने सुरक्षा के मद्देनजर उनके कमरे में सीसीटीवी कैमरा भी लगवा रखा था, जिसका एक्सेस उसके मोबाइल से जुड़ा था।
घटना के दिन दोपहर करीब 2:40 बजे अचानक कमरे का सीसीटीवी कैमरा बंद हो गया। इस असामान्य स्थिति ने परिवार को शक में डाल दिया। जब सौरभ और उसकी मां घर पहुंचे तो उन्होंने डॉ. गुप्ता को अचेत अवस्था में पाया और कुछ ही देर में डॉक्टर को मृत घोषित कर दिया गया।
Ranchi Air Ambulance Crash: रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा
पुलिस जांच में सामने आया है कि बहू निकिता पर आरोप है कि उसने अपने बीमार ससुर का तकिये से मुंह दबाकर हत्या की। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बिस्तर पर पड़े थे और खुद से कुछ भी करने में असमर्थ थे, जिसका आरोपी ने कथित रूप से फायदा उठाया।
हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश की। उसने सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया और तकिये के कवर को धोकर सूखने के लिए रख दिया। वहीं तकिये को छत पर फेंक दिया गया ताकि वह जांच से बच सके। लेकिन आरोपी यह भूल गई कि कैमरे की रिकॉर्डिंग क्लाउड और मोबाइल में पहले ही सेव हो चुकी थी।
डिजिटल फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस का शक बहू निकिता पर गया और उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में कई अहम सुराग मिले हैं और पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर Rajendra Institute of Medical Sciences (RIMS) भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या के पीछे की असली वजह और पूरी साजिश का खुलासा हो पाएगा।
Location : Ranchi
Published : 11 May 2026, 10:13 AM IST
Topics : daughter in law kills father in law Family Murder Case Jharkhand Crime News police investigation Ranchi Ranchi murder case