
120 किलो प्रतिबंधित गौमांस बरामद (Img: Dynamite News)
Ramnagar: नैनीताल जिले के रामनगर में पुलिस ने गोकशी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 120 किलो प्रतिबंधित गौमांस बरामद किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान गोकशी और गौतस्करी से जुड़े एक संगठित गिरोह का भी खुलासा हुआ है।
पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त को उपनिरीक्षक बीरेन्द्र बिष्ट चेकिंग के दौरान बड़ी मस्जिद के पास स्थित स्लाटर हाउस पहुंचे थे। यहां पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद कुछ लोग फरार हो गए। तलाशी के दौरान मौके से करीब 120 किलो प्रतिबंधित गौमांस और मांस काटने के औजार बरामद किए गए।
Nainital: अवैध भू-खरीद पर प्रशासन की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, 6.088 हेक्टेयर भूमि पर कार्रवाई
बरामदगी के आधार पर रामनगर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर संख्या 247/2026 दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मुखबिर तंत्र और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की।
Nainital: बुजुर्ग महिला से झपटमारी कर भागे थे बदमाश, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
पुलिस टीम ने रविवार, 9 अगस्त को पंजाबी कब्रिस्तान पुलिया के पास मालधन रोड से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फैजी (21) पुत्र रियासत अली निवासी मीट मार्केट के पास, ब्लोकरोड़, खताड़ी, रामनगर और अयान (24) पुत्र नदीम निवासी मीट मार्केट के पास, ब्लोकरोड़, खताड़ी, रामनगर के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, मामले में दो अन्य आरोपी अभी वांछित हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इसके अलावा गौतस्करों को गौवंश उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को भी मामले में नामजद किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को रवाना किया गया है।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को गोकशी और गौतस्करी से जुड़े एक बड़े संगठित गिरोह के सक्रिय होने के तथ्य मिले हैं। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
Location : Nainital
Published : 9 August 2026, 8:40 PM IST