लखनऊ के होटल में युवा वैज्ञानिक की रहस्यमयी मौत! राहुल सिंह के साथ आखिर उस रात क्या हुआ?

महराजगंज के युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की लखनऊ के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद जिले में शोक और आक्रोश का माहौल है। डीएम और एसपी ने परिजनों से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 17 July 2026, 11:03 AM IST

Maharajganj: महराजगंज के होनहार युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे जिले को स्तब्ध कर दिया है। राहुल का शव लखनऊ के एक होटल में मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस घटना ने विज्ञान जगत के साथ-साथ पूरे महराजगंज में शोक की लहर दौड़ा दी है।

डीएम और एसपी पहुंचे राहुल के घर

घटना की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी राहुल सिंह के पैतृक आवास पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और हर पहलू से जांच कराई जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

 

तीन बार इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल के विजेता थे राहुल

राहुल सिंह अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा के कारण पूरे जिले का गौरव माने जाते थे। उन्होंने लगातार तीन बार इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल में सफलता हासिल कर महराजगंज का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया था। राहुल ने बैटरी चालित ट्रैक्टर सहित कई नवाचारी वैज्ञानिक मॉडल विकसित किए थे, जिनकी काफी सराहना हुई थी। उनकी उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणा बनी हुई थीं।

Monsoon Session 2026: जजों की संख्या से लेकर सॉवरेन डेट तक; संसद के इस सत्र में होने जा रहे हैं 5 बड़े विधायी धमाके

परिजनों ने उठाए कई सवाल

राहुल के परिजनों का कहना है कि उनकी मौत सामान्य नहीं हो सकती। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिवार का आरोप है कि घटना की हर कड़ी की गंभीरता से जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। इस मांग को लेकर स्थानीय लोगों में भी न्याय की उम्मीद बढ़ गई है।

Nubia NaviX Ultra: लॉन्च से पहले ही सुपरहिट हुआ नया AI फोन, ऑरेंज बटन खोल देगा फीचर्स का जादुई पिटारा… जानें पूरी डिटेल

जांच के बाद ही सामने आएगा सच

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। होटल के रिकॉर्ड, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। पूरे जिले की नजर अब इस बात पर टिकी है कि आखिर एक प्रतिभाशाली युवा वैज्ञानिक की मौत के पीछे की सच्चाई क्या है।

Location :  Maharajganj

Published :  17 July 2026, 10:49 AM IST