Qatar Ras Laffan Accident: 12 भारतीयों की मौत के बाद उठा बड़ा सवाल, हादसे के बाद भारत-कतर ने कैसे संभाला पूरा संकट?

कतर के रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी हादसे में जान गंवाने वाले 12 भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर भारत भेज दिए गए हैं। भारतीय दूतावास ने घायलों से मुलाकात कर इलाज की जानकारी ली। भारत और कतर सरकार ने मिलकर शवों को वापस भेजने और घायलों की मदद की प्रक्रिया पूरी की।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 27 June 2026, 11:00 AM IST

Qatar: कतर के रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी में हुए भीषण औद्योगिक हादसे में जान गंवाने वाले सभी 12 भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर भारत भेज दिए गए हैं। दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों तक शव पहुंचाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

दूतावास ने दी पूरी जानकारी

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि 26 जून को आठ भारतीय नागरिकों के शव भारत भेजे गए। इससे पहले 25 जून को चार अन्य शवों को भी भारत रवाना किया गया था। दूतावास ने कतर सरकार, भारतीय समुदाय संगठनों और भारत के संबंधित अधिकारियों का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

घायल भारतीय कामगारों से मिले अधिकारी

दूतावास के अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती घायल भारतीय नागरिकों से मुलाकात की। अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। भारतीय दूतावास ने इलाज और सहायता के लिए कतर के अधिकारियों और संबंधित कंपनी के प्रतिनिधियों का भी आभार जताया।

कैसे हुआ था रास लफ्फान हादसा?

कतर के रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी में एक फैक्ट्री में ऑपरेशन के दौरान तकनीकी खराबी के कारण बड़ा हादसा हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, इस दुर्घटना में कई मजदूरों की मौत हुई और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए। कतर के अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया गया।

गैस सप्लाई फैसिलिटी में हुआ धमाका

कतर ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, बरजान लोकल गैस सप्लाई फैसिलिटी में स्टार्ट-अप प्रक्रिया के दौरान एक ऑपरेशनल घटना हुई, जिसके बाद धमाका और आग लगने की स्थिति बनी। इस हादसे ने औद्योगिक सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ketan Agarwal Murder Case: पीड़ित परिवार के समर्थन में आए लोग, बोले- दोषियों को मिले कानून के तहत सख्त सजा

पीएम मोदी ने कतर के अमीर से जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी को संवेदना व्यक्त करने और फोन कॉल करने के लिए धन्यवाद दिया।  उन्होंने कहा कि भारत और कतर दोनों उन परिवारों के दुख में शामिल हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

पानीपत में खूनी बवाल: शादी में AC बंद होने पर होटल मालिक के बेटे को 20 लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जानें कैसे शुरू हुआ मामला

भारत-कतर ने मिलकर संभाला संकट

हादसे के बाद दोनों देशों ने मिलकर राहत, इलाज और शवों को भारत भेजने की प्रक्रिया पूरी की। भारतीय दूतावास लगातार प्रभावित परिवारों और घायल नागरिकों के संपर्क में है।

Location :  Qatar

Published :  27 June 2026, 11:00 AM IST