Pratapgarh News: धान लेकर घर लौट रहा था 24 साल का युवक, ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत

प्रतापगढ़ के लालगंज क्षेत्र के पूरे वंशी गांव में धान लेकर घर लौट रहे 24 वर्षीय लवकुश वर्मा की ट्रैक्टर हादसे में मौत हो गई। खेत की मेड़ पर झटका लगने से वह नीचे गिर पड़े और ट्रैक्टर का पिछला पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 27 October 2026, 11:57 AM IST

Pratapgarh: उत्तर प्रदेश के  प्रतापगढ़ जिसे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।  के लालगंज क्षेत्र में धान की कटाई के बाद घर लौट रहे 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। सोमवार देर रात पूरे वंशी गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली से धान लेकर लौटते समय युवक खेत की मेड़ पर संतुलन खो बैठा और नीचे गिर गया। इसी दौरान ट्रैक्टर का पिछला पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया है।

खेत से घर लौटते समय हुआ हादसा

मृतक की पहचान पूरे वंशी गांव निवासी लवकुश वर्मा (24) पुत्र स्वर्गीय दर्शन वर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, लवकुश सोमवार देर रात मशीन से धान कटवाने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लादकर घर लौट रहे थे।

इसी दौरान खेत में बनी मेड़ पर ट्रैक्टर को झटका लगा। बताया जा रहा है कि झटके के कारण ट्रैक्टर के हैंडल से उनका नियंत्रण छूट गया और वह नीचे गिर पड़े। इसी दौरान ट्रैक्टर का पिछला पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक बुरी तरह घायल हो गए।

ट्रामा सेंटर पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के समय मौके पर कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन आनन-फानन में लवकुश को लालगंज ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जिस घर में कुछ समय पहले तक रोजमर्रा की जिंदगी चल रही थी, वहां अचानक मातम पसर गया।

ट्रामा सेंटर पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया (Img: Pinterest)

परिवार का सहारा थे लवकुश

लवकुश के पिता दर्शन वर्मा का पहले ही निधन हो चुका था। वह दो भाइयों में बड़े थे और उनकी दो छोटी बहनें भी हैं। उनकी अभी शादी नहीं हुई थी। परिवार के भरण-पोषण में उनकी अहम भूमिका थी।

लवकुश की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटे को खोने के बाद मां फोटो देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के लिए इस हादसे से उबरना बेहद मुश्किल हो रहा है।

UP Breaking News Live: यूपी की हर ब्रेकिंग खबर लाइव, यहां पढ़ें सियासी घमासान से अपराध तक सभी बड़े अपडेट

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

लालगंज थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे में मौत का है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल इस घटना से पूरे वंशी गांव में शोक का माहौल है। एक हादसे ने परिवार के जवान बेटे को छीन लिया और पीछे मां तथा दो छोटी बहनों को छोड़ गया।

Location :  Pratapgarh

Published :  27 October 2026, 11:57 AM IST