बोरे में लाश या कुछ और? बांध पर संदिग्ध बोरा देख महराजगंज में सनसनी, खुला राज तो सबने ली राहत की सांस!

महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित पुरन्दरपुर बन्देइया बांध पर बोरे में शव मिलने की अफवाह से हड़कंप मच गया। सूचना फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों को हत्या कर शव फेंके जाने का शक था, लेकिन बोरे के अंदर मरा हुआ कुत्ता मिला। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 19 November 2026, 6:13 PM IST

Maharajganj: महराजगंज में गुरुवार को एक बोरे ने पूरे इलाके में ऐसी दहशत फैला दी कि देखते ही देखते बांध पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों को शक हुआ कि किसी ने एक व्यक्ति की हत्या कर शव को बोरे में भरकर सुनसान जगह पर फेंक दिया है। बोरे में शव होने की आशंका फैलते ही आसपास के गांवों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हर कोई मौके पर पहुंचकर अंदर की सच्चाई जानना चाहता था। हालांकि, जब बोरे के अंदर की हकीकत सामने आई तो लोगों की आशंका गलत निकली।

बांध पर बोरा दिखाई देते ही फैल गई अफवाह

पूरा मामला महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र का है। यहां पुरन्दरपुर बन्देइया बांध पर गुरुवार को एक बोरा फेंका हुआ दिखाई दिया। बोरे की स्थिति देखकर आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ कि इसके अंदर किसी व्यक्ति का शव हो सकता है। धीरे-धीरे यह बात आसपास के गांवों तक पहुंच गई। देखते ही देखते बोरे में शव मिलने की खबर इलाके में फैलने लगी। कुछ लोगों ने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति की हत्या करने के बाद शव को बोरे में भरकर बांध पर फेंक दिया गया है।

बांध पर संदिग्ध बोरा देख महराजगंज में सनसनी (IMG: Dynamite News)

बोरे के आसपास जुट गई ग्रामीणों की भारी भीड़

शव मिलने की आशंका की खबर जैसे ही आसपास के गांवों में पहुंची, लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। कुछ ही देर में बांध पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक था कि बोरे के अंदर आखिर क्या है। मौके पर मौजूद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। किसी को हत्या की आशंका थी तो कोई इसे किसी आपराधिक घटना से जोड़कर देख रहा था।

Maharajganj News: पहले ही दिन सख्त तेवर में दिखे नए डीएम, जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

बोरा खुला तो सामने आई सच्चाई

बोरे के अंदर शव होने की आशंका के बीच जब उसकी वास्तविकता सामने आई तो लोगों को राहत मिली। दरअसल, बोरे के अंदर किसी इंसान का शव नहीं था, बल्कि एक मरा हुआ कुत्ता फेंका गया था। इस जानकारी के सामने आते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों की आशंका दूर हो गई। जिस घटना को लोग किसी गंभीर आपराधिक वारदात से जोड़कर देख रहे थे, वह महज एक अफवाह साबित हुई।

Location :  Maharajganj

Published :  19 November 2026, 6:13 PM IST