फरीदाबाद में निर्भया कांड: जाते-जाते 2025 दे गया जिंदगी भर का जख्म, महिला की चीख से सहम गया पूरा एनसीआर

रात करीब 3 बजे आरोपियों ने SGM नगर के पास चलती वैन से महिला को सड़क पर फेंक दिया और फरार हो गए। गिरने से महिला के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई। डॉक्टरों को 12 टांके लगाने पड़े। हालत नाजुक होने पर उसे दिल्ली एम्स रेफर किया गया, हालांकि फिलहाल उसका इलाज फरीदाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 31 December 2025, 12:37 PM IST

Faridabad: अभी तक निर्भया कांड और उन्नाव कांड जैसी वारदातों को लोग भूले नहीं, ताजा मामला फरीदाबाद से आया है। हरियाणा के फरीदाबाद में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। शहर की सड़कों पर रात के अंधेरे में एक चलती वैन के भीतर 25 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर उसे मरी हालत में सड़क पर फेंक दिया गया। यह वारदात न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता भी पैदा करती है।

रात 3:30 बजे आई दर्द से भरी कॉल

पीड़िता की बहन ने बताया कि रात करीब 3:30 बजे उसकी कॉल आई। आवाज कांप रही थी, वह रो रही थी और ठीक से बोल भी नहीं पा रही थी। परिजन जब बताए गए स्थान पर पहुंचे तो महिला गंभीर हालत में सड़क किनारे पड़ी मिली। चेहरे और सिर पर गहरी चोटें थीं, खून बह रहा था। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

मुजफ्फरनगर अग्निकांड: वापस आ जाओ पापा-चाचा और दादी मां, बेटियों की चीखों से कांपा जिला, पढ़ें ताजा अपडेट

कैसे हुआ भरोसे का कत्ल

बहन ने बताया कि शाम 8:30 बजे पीड़िता का फोन आया था। उसने कहा था कि घर में मां से कहासुनी हो गई है और वह सहेली के घर जा रही है। देर रात करीब 12 बजे वह कहीं जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। तभी एक इको वैन रुकी, जिसमें दो युवक पहले से मौजूद थे। भरोसा करके उसने लिफ्ट ले ली, लेकिन यही फैसला उसकी जिंदगी का सबसे खौफनाक पल बन गया।

विरोध किया तो की बेरहमी से पिटाई

आरोपी महिला को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड की तरफ ले गए। महिला ने विरोध किया, चीखी-चिल्लाई, लेकिन आरोपियों ने उसे काबू में कर लिया। करीब दो घंटे तक वैन को शहर की सड़कों पर घुमाया गया और इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

क्या आपने देखी वाड्रा परिवार की बहू की खूबसूरत तस्वीरें

चलती वैन से फेंक दी पीड़िता

रात करीब 3 बजे आरोपियों ने SGM नगर के पास चलती वैन से महिला को सड़क पर फेंक दिया और फरार हो गए। गिरने से महिला के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई। डॉक्टरों को 12 टांके लगाने पड़े। हालत नाजुक होने पर उसे दिल्ली एम्स रेफर किया गया, हालांकि फिलहाल उसका इलाज फरीदाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की बहन की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और वारदात में इस्तेमाल की गई वैन भी बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपी मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और फरीदाबाद में ही रह रहे थे।

Location : 
  • Faridabad

Published : 
  • 31 December 2025, 12:37 PM IST