“नौकरी का लालच, पैसों का खेल और फिर मिली जानलेवा धमकी!” यूपी पुलिस भर्ती धोखाधड़ी में बेपर्दा हुआ बड़ा राज

मुजफ्फरनगर में यूपी पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर 3 लाख रुपये लेने का आरोप सामने आया है। दिल्ली निवासी शिकायतकर्ता ने कसेरवा निवासी काला उर्फ ताहिर के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 28 August 2026, 12:17 PM IST

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर 3 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने मुजफ्फरनगर के एसएसपी को शिकायत देकर कसेरवा निवासी काला उर्फ ताहिर पर अपने भांजे की यूपी पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर रकम लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

7.5 लाख रुपये में भर्ती कराने का दावा

शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपी ने उसके भांजे को यूपी पुलिस में भर्ती कराने के लिए 7.5 लाख रुपये में सौदा तय किया था। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में आरोपी को कुल 3 लाख रुपये दिए गए। पीड़ित का आरोप है कि रकम लेने के बावजूद उसके भांजे की भर्ती नहीं हुई।

Muzaffarnagar: नाबालिग से गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा, डॉक्टर समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; जांच में खुलेंगे बड़े राज

भर्ती नहीं हुई तो पैसे वापस मांगे

आरोप है कि भर्ती न होने पर जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने उसे कथित तौर पर टालना शुरू कर दिया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपी कभी लखनऊ तो कभी भर्ती बोर्ड में रुपये फंसे होने की बात कहकर पैसे लौटाने से बचता रहा।

पैसे मांगने पर धमकी का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि जब उसने लगातार रुपये वापस मांगने शुरू किए तो उसे जान से मरवाने और एनकाउंटर कराने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने आरोपी के साथ हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग समेत अन्य साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है।

Muzaffarnagar: बच्चा सुरक्षित, लेकिन मां की मौत; डिलीवरी ऑपरेशन के बाद अस्पताल में मचा हंगामा

एसएसपी से कार्रवाई की मांग

मामले में शिकायतकर्ता ने एसएसपी मुजफ्फरनगर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि भर्ती के नाम पर रकम लेने और धमकी देने के आरोपों में कितनी सच्चाई है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  28 August 2026, 12:17 PM IST