
मुजफ्फरनगर में स्कूटी-बाइक की भीषण भिड़ंत (IMG: Dynamite News)
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के मंदवाड़ा रोड पर शुक्रवार रात स्कूटी और बाइक के बीच ऐसी जोरदार टक्कर हुई कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में स्कूटी सवार अजगर उर्फ लाल और बाइक सवार दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के दुकानदार भी आवाज सुनकर मौके पर पहुंच गए। पूरी घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, हादसा शुक्रवार रात करीब 9 बजे बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के मंदवाड़ा रोड पर हुआ। यहां तेज रफ्तार से आ रही एक स्कूटी और सामने से आ रही बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क पर क्षतिग्रस्त होकर गिर पड़े और उनके सवार दूर जा गिरे। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घायलों को संभालने की कोशिश की और पुलिस को घटना की सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर पुलिस पहुंच गई।
मुजफ्फरनगर में हथियार तस्करी का खुलासा, मेरठ के तीन आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-तमंचे बरामद
स्कूटी और बाइक की टक्कर पास ही की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में दोनों वाहनों के बीच तेज टक्कर होती दिखाई दे रही है। भिड़ंत के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच जाती है और आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़ते नजर आते हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में टक्कर की भयावहता साफ दिखाई देती है।
इस हादसे में स्कूटी सवार अजगर उर्फ लाल और बाइक चला रहे दीपक को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया। स्थानीय दुकानदार अमित कुमार शर्मा के मुताबिक, हादसे के समय वह अपनी दुकान पर बैठे थे। उन्होंने बताया कि स्कूटी सवार तेज रफ्तार में आ रहा था, जबकि बाइक सवार लाला दूध लेने के लिए खाली केन लेकर जा रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
मुजफ्फरनगर में पुलिस की बदमाशों से भिड़ंत! सलीम उर्फ चोना को लगी गोली, 30 मुकदमों का खुलासा
स्थानीय दुकानदार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पहले उन्हें सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण आगे इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि घायलों को काफी चोटें आई थीं और टांके भी लगाने पड़े।
Location : Muzaffarnagar
Published : 31 October 2026, 3:49 PM IST