वापसी का था इंतजार, लेकिन घर पहुंचते ही बदल गई कहानी… मिर्जापुर की घटना ने सबको किया हैरान

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के मड़िहान थाना क्षेत्र स्थित परसौना गांव में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक महिला ने कथित तौर पर अपने तीन मासूम बच्चों को जहरीला पदार्थ पिलाने के बाद स्वयं भी उसका सेवन कर लिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 July 2026, 11:05 AM IST

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के मड़िहान थाना क्षेत्र स्थित परसौना गांव में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक महिला ने कथित तौर पर अपने तीन मासूम बच्चों को जहरीला पदार्थ पिलाने के बाद स्वयं भी उसका सेवन कर लिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।

इलाज के दौरान महिला और एक बेटी की मौत

घटना के बाद सभी चारों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला और उसकी एक बेटी की मौत हो गई। वहीं एक बेटा और दूसरी बेटी का इलाज अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों की निगरानी में दोनों बच्चों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पारिवारिक विवाद की आशंका, जांच जारी

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद का पहलू सामने आया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, महिला को अपने पति की दूसरी शादी का संदेह था। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। हाल ही में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था और 13 जुलाई को उसे ससुराल लाने की बात कही गई थी। हालांकि, महिला को समय पर ससुराल नहीं लाया गया। पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या इसी कारण घटना हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी थी।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

घटना की सूचना मिलते ही मड़िहान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला और बच्ची के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

CRPF ने सेवा के दौरान आंख गंवाने वाले ड्राइवर को निकाला, सुप्रीम कोर्ट ने लगाया 1.25 करोड़ का जुर्माना

एसपी ऑपरेशन राजकुमार मीना का बयान

मिर्जापुर के एसपी ऑपरेशन राजकुमार मीना ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Mirzapur

Published :  14 July 2026, 11:05 AM IST