6 महीने बाद जेल से बाहर आया मेरठ का मिरिंडा, रिहाई के बाद क्यों अलर्ट हुई पश्चिमी यूपी पुलिस?

मेरठ के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अमित चौधरी, उर्फ ​​'मिरिंडा' के 16 महीने बाद बेंगलुरु की जेल से रिहा होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हलचल मच गई है। लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपों के कारण चर्चा में आए मिरिंडा पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 17 November 2026, 12:18 PM IST

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का कुख्यात अपराधी अमित चौधरी उर्फ ​​'मिरिंडा', करीब 16 महीने बाद बेंगलुरु की जेल से रिहा हो गया है। अमित चौधरी की रिहाई के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पुलिस हाई अलर्ट पर है और अब उसकी हर गतिविधि पर कड़ी नजर रख रही है।

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 1 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग

दरअसल, अमित 'मिरिंडा' को लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। गिरफ्तारी के बाद उसे बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में रखा गया था, जहां वह पिछले 16 महीनों से कैद था।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में अखिलेश यादव और राहुल गांधी की मुलाकात टली; यूपी चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज

मयंक त्यागी मामले में मिली जमानत

वहीं इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 2 नवंबर को मयंक त्यागी के मामले में 'मिरिंडा' को जमानत दे दी। हालांकि, अमित चौधरी के बाहर आने से पुलिस विभाग में उसकी संभावित गतिविधियों को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut Case: किसानों के अपमान के आरोपों पर कंगना की मुश्किलें बढ़ेंगी? आज अदालत में दोनों पक्ष रखेंगे दलीलें

30 से अधिक मामलों का आपराधिक रिकॉर्ड

बता दें कि अमित चौधरी उर्फ ​​'मिरिंडा' का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उस पर उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में 30 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

Location :  Meerut

Published :  17 November 2026, 12:18 PM IST