Manipur Teacher Murder: शोर को लेकर झगड़ा बना जानलेवा, रिटायर्ड म्यूज़िक टीचर की मौत

इस घटना के बाद किलोकरी गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हमला किन परिस्थितियों में हुआ।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 7 September 2026, 5:13 PM IST

New Delhi: दिल्ली के किलोकरी गांव में कथित तौर पर शोर-शराबे का विरोध करना एक रिटायर्ड संगीतकार की मौत की वजह बन गया। मणिपुर के रहने वाले 54 वर्षीय चोंगथम विक्रम सिंह, जो रिटायर्ड संगीतकार और म्यूजिक टीचर थे, की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

पुलिस के मुताबिक, विक्रम सिंह ने अपने घर के सामने डिलीवरी बॉय और ढाबा कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे शोर-शराबे और हंगामे का विरोध किया था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और आरोप है कि कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

सनलाइट कॉलोनी पुलिस को PCR कॉल मिली

दिल्ली पुलिस के अनुसार, घटना 7 सितंबर की है। सनलाइट कॉलोनी थाने में एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने की सूचना को लेकर PCR कॉल मिली थी। सूचना मिलने के बाद मामले की जांच और कार्रवाई के लिए ASI वीरेंद्र सिंह को मौके पर भेजा गया।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि किलोकरी गांव में रहने वाले विक्रम सिंह अपने परिवार के साथ रहते थे और रिटायर्ड संगीतकार थे।

शोर को लेकर हुई बहस मारपीट में बदल गई

पुलिस के मुताबिक, विक्रम सिंह अपने घर के नीचे आए और वहां मौजूद लोगों को कथित तौर पर शोर-शराबा और हंगामा करने से रोका। इसी दौरान बहस बढ़ गई और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

आरोप है कि हमलावरों ने विक्रम सिंह के साथ मुक्कों और घूंसों से मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

बेटा उन्हें होली फ़ैमिली हॉस्पिटल ले गया

घायल विक्रम सिंह को उनके बेटे याइफाबा इलाज के लिए दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उनका इलाज किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

इलाज के दौरान विक्रम सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Location :  New Delhi

Published :  7 September 2026, 5:13 PM IST